छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार दोपहर रायगढ़ में अचानक तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। रायपुर समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पेंड्रारोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
शहर बारिश (मिमी में)
ओड़गी 50 मिमी
कुआकोंडा 40 मिमी
बड़े बचेली 30 मिमी
सुकमा 20 मिमी
बलरामपुर 20 मिमी
तोंगपाल 20 मिमी
कांसाबेल 20 मिमी
मनोरा 20 मिमी
चिरमिरी 10 मिमी
गदिरास 10 मिमी
छिंदगढ़ 10 मिमी 50-60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून अरब सागर, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके बाद मध्य भारत की ओर इसकी प्रगति तेज होने की संभावना है। रायपुर का मौसम रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, बारिश या धूलभरी आंधी की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


