नालंदा में विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर 7 जून को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जागरूकता रैली और फिटनेस कार्यक्रम स्थानीय आरबी+2 उच्च विद्यालय परिसर से सुबह 6:00 बजे शुरू होगा। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को यह समझाना है कि साइकिलिंग न केवल एक किफायती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का साधन है, बल्कि यह नियमित शारीरिक सक्रियता और उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी बेहद आवश्यक है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन नालंदा, फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया सेंटर रग्बी नालंदा’ की आयोजित किया जा रहा है। इस साइकिल रैली के साथ-साथ प्रांगण में कई अन्य फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से खिलाड़ियों, ट्रेनर, स्टूडेंट्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रमों से समाज के हर वर्ग के लोग अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम और साइकिलिंग को शामिल करने के लिए प्रेरित होंगे। आम जनता से प्रशासन की अपील आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने जिले के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं। ‘साइकिल चलाएं, फिट रहें, स्वस्थ रहें, भारत को सशक्त बनाएं’ के उद्घोष के साथ लोगों से एक फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया गया है। रैली में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी फिट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (fitindia.gov.in/world-bicycle-day) पर जाकर इस आयोजन के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। नालंदा में विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर 7 जून को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जागरूकता रैली और फिटनेस कार्यक्रम स्थानीय आरबी+2 उच्च विद्यालय परिसर से सुबह 6:00 बजे शुरू होगा। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को यह समझाना है कि साइकिलिंग न केवल एक किफायती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का साधन है, बल्कि यह नियमित शारीरिक सक्रियता और उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी बेहद आवश्यक है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन नालंदा, फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया सेंटर रग्बी नालंदा’ की आयोजित किया जा रहा है। इस साइकिल रैली के साथ-साथ प्रांगण में कई अन्य फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से खिलाड़ियों, ट्रेनर, स्टूडेंट्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रमों से समाज के हर वर्ग के लोग अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम और साइकिलिंग को शामिल करने के लिए प्रेरित होंगे। आम जनता से प्रशासन की अपील आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने जिले के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं। ‘साइकिल चलाएं, फिट रहें, स्वस्थ रहें, भारत को सशक्त बनाएं’ के उद्घोष के साथ लोगों से एक फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया गया है। रैली में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी फिट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (fitindia.gov.in/world-bicycle-day) पर जाकर इस आयोजन के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।


