नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिले के छह प्रखंडों में प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि नवादा जिले के काशीचक, अकबरपुर, गोविंदपुर, मेसकौर, रोह और सिरदला प्रखंडों में 1 जुलाई 2026 से डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रस्तावित है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि से नियमित पठन-पाठन हर हाल में शुरू हो और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। जिला पदाधिकारी ने जोर दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालयों में सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय भवनों के प्लास्टर, फर्श, विद्युत वायरिंग, मोटर, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखा और अन्य आधारभूत सुविधाओं की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही भवनों और परिसरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त अनुमोदित भंडार तालिका के अनुसार आवश्यक सामग्रियों की खरीद GeM पोर्टल और ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। जिला योजना पदाधिकारी को क्रय प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और आईटी प्रबंधक, एनआईसी नवादा को आवश्यक तकनीकी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी और आईटी प्रबंधक को सभी महाविद्यालयों की आवश्यकता आधारित सूची तैयार कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, नवादा को डिग्री कॉलेजों के संचालन हेतु प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्यों को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, वर्तमान विद्यालय परिसरों में उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों का उपयोग डिग्री कॉलेज संचालन में करने तथा आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत और अनुरक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। संसाधनों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए आवश्यकतानुसार नाइट गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिले के छह प्रखंडों में प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि नवादा जिले के काशीचक, अकबरपुर, गोविंदपुर, मेसकौर, रोह और सिरदला प्रखंडों में 1 जुलाई 2026 से डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रस्तावित है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि से नियमित पठन-पाठन हर हाल में शुरू हो और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। जिला पदाधिकारी ने जोर दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालयों में सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय भवनों के प्लास्टर, फर्श, विद्युत वायरिंग, मोटर, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखा और अन्य आधारभूत सुविधाओं की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही भवनों और परिसरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त अनुमोदित भंडार तालिका के अनुसार आवश्यक सामग्रियों की खरीद GeM पोर्टल और ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। जिला योजना पदाधिकारी को क्रय प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और आईटी प्रबंधक, एनआईसी नवादा को आवश्यक तकनीकी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी और आईटी प्रबंधक को सभी महाविद्यालयों की आवश्यकता आधारित सूची तैयार कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, नवादा को डिग्री कॉलेजों के संचालन हेतु प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्यों को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, वर्तमान विद्यालय परिसरों में उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों का उपयोग डिग्री कॉलेज संचालन में करने तथा आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत और अनुरक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। संसाधनों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए आवश्यकतानुसार नाइट गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।


