बेगूसराय नगर निगम के सभागार में आज मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए जलजमाव, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों और विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम चौक से विष्णुपुर चांदनी चौक तक सौंदर्यीकरण काम कराने के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों के बीच चर्चा हुई। परियोजनाओं के सहमति पर चर्चा हुई इसके साथ ही अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत इंटीग्रेटेड स्मार्ट बस टर्मिनल निर्माण, नगर निगम की तीन एकड़ जमीन पर प्रशासनिक और व्यावसायिक भवन निर्माण व इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम सह मल्टी यूटिलिटी कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के लिए अग्रिम रूप से भेजी गई परियोजनाओं के सहमति पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतारने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। डेंगू समेत मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर एंटी लार्वा दवा के छिड़काव में वृद्धि करने और दो बड़ी फॉगिंग मशीनें खरीदने का निर्णय लिया गया। फॉगिंग काम की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। इसके तहत संबंधित वार्ड के पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। निर्णय लिया गया कि फागिंग करने वाले कर्मियों को प्रत्येक मोहल्ले और गली में छिड़काव के बाद स्थानीय निवासी से हस्ताक्षर प्राप्त करना होगा। शिकायतों का भी प्रभावी समाधान होगा इससे किसी भी क्षेत्र में फागिंग या एंटी लार्वा छिड़काव छूटने की संभावना कम होगी और नागरिकों की शिकायतों का भी प्रभावी समाधान हो सकेगा। बैठक शुरू होने से पूर्व हाल ही में पार्षदों के बहुमत से निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को मेयर पिंकी देवी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपमेयर अनिता देवी, नीलम देवी, गुलशन खातून, वंदना कुमारी, सुलेखा देवी, विपीन पासवान, विनय कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, सहायक स्वच्छता और अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सूरज कुमार, अनुराग कुमार और टाउन प्लानर अजीत कुमार गोंड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बेगूसराय नगर निगम के सभागार में आज मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए जलजमाव, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों और विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम चौक से विष्णुपुर चांदनी चौक तक सौंदर्यीकरण काम कराने के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों के बीच चर्चा हुई। परियोजनाओं के सहमति पर चर्चा हुई इसके साथ ही अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत इंटीग्रेटेड स्मार्ट बस टर्मिनल निर्माण, नगर निगम की तीन एकड़ जमीन पर प्रशासनिक और व्यावसायिक भवन निर्माण व इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम सह मल्टी यूटिलिटी कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के लिए अग्रिम रूप से भेजी गई परियोजनाओं के सहमति पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतारने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। डेंगू समेत मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर एंटी लार्वा दवा के छिड़काव में वृद्धि करने और दो बड़ी फॉगिंग मशीनें खरीदने का निर्णय लिया गया। फॉगिंग काम की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। इसके तहत संबंधित वार्ड के पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। निर्णय लिया गया कि फागिंग करने वाले कर्मियों को प्रत्येक मोहल्ले और गली में छिड़काव के बाद स्थानीय निवासी से हस्ताक्षर प्राप्त करना होगा। शिकायतों का भी प्रभावी समाधान होगा इससे किसी भी क्षेत्र में फागिंग या एंटी लार्वा छिड़काव छूटने की संभावना कम होगी और नागरिकों की शिकायतों का भी प्रभावी समाधान हो सकेगा। बैठक शुरू होने से पूर्व हाल ही में पार्षदों के बहुमत से निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को मेयर पिंकी देवी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपमेयर अनिता देवी, नीलम देवी, गुलशन खातून, वंदना कुमारी, सुलेखा देवी, विपीन पासवान, विनय कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, सहायक स्वच्छता और अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सूरज कुमार, अनुराग कुमार और टाउन प्लानर अजीत कुमार गोंड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


