शेखपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने वन विभाग के सहयोग से कई क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। इन कार्यक्रमों में जिलाधिकारी शेखर आनंद, विधायक रणधीर कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक बलराम कुमार चौधरी और अपर समाहर्ता लखेंद्र पासवान सहित कई आला अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। बाद में आयोजित शपथ समारोह में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, जिले के गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल थे। जल बचाने की शपथ लेने का किया आह्वान इस अवसर पर शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि आज के कार्यक्रम जलवायु और वातावरण की रक्षा, तथा पानी की कम खपत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित थे। उन्होंने जल संकट को एक बड़ी समस्या बताते हुए सभी से जल बचाने की शपथ लेने और उसे दैनिक जीवन में लागू करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने जल और ऊर्जा की बचत जैसे उपायों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया सुनिश्चित की जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने किया। जज ने पेड़ के महत्व की दी जानकारी इस अवसर पर न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ-साथ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह महासचिव विपिन कुमार सहित प्राधिकार के अधिवक्ता और अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने और उसकी जीवन पर्यन्त रक्षा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। शेखपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने वन विभाग के सहयोग से कई क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। इन कार्यक्रमों में जिलाधिकारी शेखर आनंद, विधायक रणधीर कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक बलराम कुमार चौधरी और अपर समाहर्ता लखेंद्र पासवान सहित कई आला अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। बाद में आयोजित शपथ समारोह में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, जिले के गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल थे। जल बचाने की शपथ लेने का किया आह्वान इस अवसर पर शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि आज के कार्यक्रम जलवायु और वातावरण की रक्षा, तथा पानी की कम खपत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित थे। उन्होंने जल संकट को एक बड़ी समस्या बताते हुए सभी से जल बचाने की शपथ लेने और उसे दैनिक जीवन में लागू करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने जल और ऊर्जा की बचत जैसे उपायों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया सुनिश्चित की जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने किया। जज ने पेड़ के महत्व की दी जानकारी इस अवसर पर न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ-साथ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह महासचिव विपिन कुमार सहित प्राधिकार के अधिवक्ता और अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने और उसकी जीवन पर्यन्त रक्षा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।


