मोतिहारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ प्लांटेशन

मोतिहारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ प्लांटेशन

मोतिहारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सीकरीया फार्मेसी कॉलेज परिसर में भाजपा नेता यमुना सीकरीया की पहल पर संपन्न हुआ, जिसमें फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता यमुना सीकरीया, कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति दुबे, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और परिसर को हरा-भरा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। पौधरोपण के दौरान आम, अमरूद, नीम, पीपल जैसे विभिन्न उपयोगी पौधे लगाए गए। बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन आज एक वैश्विक समस्या इस अवसर पर यमुना सीकरीया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदनाओं से भी जुड़ा हुआ बताया। सीकरीया ने आगे कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन आज एक वैश्विक समस्या बन चुकी है, जिससे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। हर शुभ अवसर पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को हर शुभ अवसर पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस पहल से कॉलेज परिसर के साथ-साथ समाज में भी पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। मोतिहारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सीकरीया फार्मेसी कॉलेज परिसर में भाजपा नेता यमुना सीकरीया की पहल पर संपन्न हुआ, जिसमें फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता यमुना सीकरीया, कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति दुबे, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और परिसर को हरा-भरा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। पौधरोपण के दौरान आम, अमरूद, नीम, पीपल जैसे विभिन्न उपयोगी पौधे लगाए गए। बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन आज एक वैश्विक समस्या इस अवसर पर यमुना सीकरीया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदनाओं से भी जुड़ा हुआ बताया। सीकरीया ने आगे कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन आज एक वैश्विक समस्या बन चुकी है, जिससे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। हर शुभ अवसर पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को हर शुभ अवसर पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस पहल से कॉलेज परिसर के साथ-साथ समाज में भी पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *