DM बोलीं-दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं:जहानाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

DM बोलीं-दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं:जहानाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहानाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने नया प्रखंड सह अंचल परिसर, जहानाबाद सदर में पौधा रोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी परिसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्लोबल वार्मिंग-जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय पौधा रोपण के बाद जिला पदाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक गर्मी, बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक जन आंदोलन है, जिसमें प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी समान है। उन्होंने जहानाबाद जिलेवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वच्छ एवं हरित जहानाबाद के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएं कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने पौधा रोपण , स्वच्छता अभियान, सामुदायिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु लोगों को प्रेरित किया। इसी कड़ी में, उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति ने पर्यावरण जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने दरधा नदी स्थित लाल मंदिर के पीछे वार्ड संख्या-18 के नदी तट पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया और पौधा रोपण किया। उनके नेतृत्व में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, जहानाबाद द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम — एक कदम हरित भविष्य के नाम” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नदी किनारे फैले कूड़ा-कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहानाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने नया प्रखंड सह अंचल परिसर, जहानाबाद सदर में पौधा रोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी परिसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्लोबल वार्मिंग-जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय पौधा रोपण के बाद जिला पदाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक गर्मी, बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक जन आंदोलन है, जिसमें प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी समान है। उन्होंने जहानाबाद जिलेवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वच्छ एवं हरित जहानाबाद के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएं कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने पौधा रोपण , स्वच्छता अभियान, सामुदायिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु लोगों को प्रेरित किया। इसी कड़ी में, उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति ने पर्यावरण जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने दरधा नदी स्थित लाल मंदिर के पीछे वार्ड संख्या-18 के नदी तट पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया और पौधा रोपण किया। उनके नेतृत्व में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, जहानाबाद द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम — एक कदम हरित भविष्य के नाम” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नदी किनारे फैले कूड़ा-कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *