मटिहानी विधायक के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची, एक घंटे में पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

मटिहानी विधायक के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची, एक घंटे में पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

बेगूसराय के मटिहानी से आरजेडी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 10 लाख से ज्यादा के नुकसान की आशंका है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास की है। कुक्कू ट्रेडर्स के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में मेरी इलेक्ट्रॉनिक-फर्नीचर की दुकान है। सुबह 10:30 बजे के करीब फर्स्ट फ्लोर पर साफ-सफाई के बाद स्टाफ सेकंड फ्लोर पर गए थे। इसी दौरान में एक बेड में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकर की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फर्स्ट फ्लोर का सभी सामान पूरी तरह से जल गया। क्षति कितनी की हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। एक-एक करके हिसाब देखेंगे, तब ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है वहीं, फायर बिग्रेड के श्वेता कुमारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दो बड़ा वाटर टैंकर भेजा गया। हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखकर लगा की शार्ट सर्किट से आग लगी है। फर्नीचर का सामान और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया है। फिलहाल आग बुझा दिया गया है। धुआं निकलने का स्पेस नहीं रहने के कारण पहले लगा था कि बड़ी आग है। उसके बाद शीशा तोड़ते ही तुरंत धुआं निकल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर की छह गाड़ी बुलाई गई थी। ऐसी जगह पर लगने वाली आग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राहत कार्य के लिए एमटी वाहन उपलब्ध श्वेता कुमारी ने आगे कहा कि जहां भी ऐसी स्थिति है, वहां नोटिस और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संकरे रास्ते में भी आग लगता है तो उसके लिए एमटी वाहन उपलब्ध है। वहां हम लोग स्थिति को देखते हुए छोटी गाड़ी को भेजते हैं। बड़ी वाली गाड़ी पहुंचती है तो उसमें कनेक्ट करके हम लोग तुरंत काबू पाने का प्रयास करते हैं। बेगूसराय के मटिहानी से आरजेडी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 10 लाख से ज्यादा के नुकसान की आशंका है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास की है। कुक्कू ट्रेडर्स के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में मेरी इलेक्ट्रॉनिक-फर्नीचर की दुकान है। सुबह 10:30 बजे के करीब फर्स्ट फ्लोर पर साफ-सफाई के बाद स्टाफ सेकंड फ्लोर पर गए थे। इसी दौरान में एक बेड में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकर की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फर्स्ट फ्लोर का सभी सामान पूरी तरह से जल गया। क्षति कितनी की हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। एक-एक करके हिसाब देखेंगे, तब ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है वहीं, फायर बिग्रेड के श्वेता कुमारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दो बड़ा वाटर टैंकर भेजा गया। हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखकर लगा की शार्ट सर्किट से आग लगी है। फर्नीचर का सामान और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया है। फिलहाल आग बुझा दिया गया है। धुआं निकलने का स्पेस नहीं रहने के कारण पहले लगा था कि बड़ी आग है। उसके बाद शीशा तोड़ते ही तुरंत धुआं निकल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर की छह गाड़ी बुलाई गई थी। ऐसी जगह पर लगने वाली आग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राहत कार्य के लिए एमटी वाहन उपलब्ध श्वेता कुमारी ने आगे कहा कि जहां भी ऐसी स्थिति है, वहां नोटिस और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संकरे रास्ते में भी आग लगता है तो उसके लिए एमटी वाहन उपलब्ध है। वहां हम लोग स्थिति को देखते हुए छोटी गाड़ी को भेजते हैं। बड़ी वाली गाड़ी पहुंचती है तो उसमें कनेक्ट करके हम लोग तुरंत काबू पाने का प्रयास करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *