बरेली में सपा नेता समर्थ मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन:प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पहली बार लौटे, बोले- कैंट से टिकट की मजबूत दावेदारी

बरेली में सपा नेता समर्थ मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन:प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पहली बार लौटे, बोले- कैंट से टिकट की मजबूत दावेदारी

समाजवादी पार्टी की नई उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने के बाद युवा नेता समर्थ मिश्रा शुक्रवार को पहली बार बरेली पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर भारी हुजूम जुटाकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुए इस भव्य स्वागत के बीच समर्थ मिश्रा ने साफ कर दिया कि वे कैंट विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं और उनकी सक्रियता लगातार जारी रहेगी। आवास पर पैर रखने की जगह नहीं बची
समर्थ मिश्रा के बरेली पहुंचने से पहले ही उनके आवास पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का तांता लग गया था। जैसे ही वे पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। फूल-मालाएं पहनाने और मिठाई खिलाने की होड़ मच गई। कार्यकर्ताओं ने इसे बरेली जनपद के युवाओं का सम्मान बताते हुए कहा कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। समर्थ मिश्रा के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, देखे अलग-अलग तस्वीरें…. अखिलेश यादव का आभार, कहा- यह कार्यकर्ताओं के पसीने का सम्मान
भीड़ के बीच मीडिया से मुखातिब हुए समर्थ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा, “यह पद मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि बरेली के उन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का नतीजा है जो सालों से जमीन पर साइकिल को मजबूत कर रहे हैं।” कैंट विधानसभा पर नजर, भागवत कथा से बनाई थी बढ़त
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थ मिश्रा ने अपनी सियासी महत्वाकांक्षा को भी खुलकर सामने रखा। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से जिले में और खासकर कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए वे सीधे जनता से जुड़े हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुभाषनगर इलाके में उनके द्वारा कराई गई श्रीमद्भागवत कथा में हजारों की भीड़ उमड़ी थी, जिसने उन्हें अचानक जिले की सियासत के केंद्र में ला दिया था। सांस्कृतिक मूल्य और युवा ऊर्जा एजेंडे में ऊपर
अपनी भविष्य की रणनीति बताते हुए नव-मनोनीत सदस्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की बात करती है। अब उनकी प्राथमिकता संगठन का विस्तार करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर, वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के तालमेल से वे बरेली में सपा को एक नए मुकाम पर ले जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *