लुधियाना में बहू पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने का आरोप:पत्नी ने अंतिम संस्कार की डुप्लीकेट रसीद बनवाई,ऑस्ट्रेलिया में थी रहती

लुधियाना में बहू पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने का आरोप:पत्नी ने अंतिम संस्कार की डुप्लीकेट रसीद बनवाई,ऑस्ट्रेलिया में थी रहती

लुधियाना में बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी पर कथित तौर पर गलत जानकारी देकर आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सराभा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 17 जनवरी 2023 को हुई थी शादी पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर कौर ने बताया कि उसके बेटे अमरबीर सिंह का विवाह 17 जनवरी 2023 को आरोपी महिला जसप्रीत कौर के साथ हुआ था। शिकायत के अनुसार, अमरबीर सिंह की मृत्यु के बाद आरोपी ने श्मशान घाट गांव सुनेत से अंतिम संस्कार की डुप्लीकेट रसीद हासिल की। आरोप है कि उस समय आरोपी महिला ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रह रही थी, लेकिन इसके बावजूद उसने आधार कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा किए बिना तथ्यों को छिपाकर अपना आधार कार्ड तैयार करवा लिया। ऑस्ट्रेलिया में रहती है महिला शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए जसप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी का मूल पता उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में रह रही है। थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आधार (लक्षित वितरण वित्तीय एवं अन्य सब्सिडी, लाभ एवं सेवाएं) अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *