पलामू में मालगाड़ी बेपटरी, 16 वैगन पलटे:15 घंटे बाद रिवर्सल लाइन चालू, अप लाइन अब भी बाधित; राजधानी समेत 10 ट्रेनें डायवर्ट

पलामू में मालगाड़ी बेपटरी, 16 वैगन पलटे:15 घंटे बाद रिवर्सल लाइन चालू, अप लाइन अब भी बाधित; राजधानी समेत 10 ट्रेनें डायवर्ट

पलामू में गुरुवार दोपहर कोयला लदी एक मालगाड़ी बेपटरी होने से बंद रेल परिचालन को शुक्रवार सुबह रिवर्सल लाइन से रेल की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। हालांकि, कोयला बिखरा होने के कारण अप लाइन अभी भी बाधित है, जिसे बहाल करने का काम जारी है। हादसे में रेलवे ट्रैक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त, दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजहरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था हादसा यह हादसा पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर राजहरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। घटना में कोयला लदे 16 वैगन पटरी से उतर गए और कुछ पलट गए, जिससे कोयला ट्रैक पर बिखर गया। इस हादसे के कारण रिवर्सल लाइन और अप लाइन बाधित हो गई थी। रेलवे ने शाम से पूरी रात तक करीब 15 घंटे तक बचाव अभियान चलाया। बरवाडीह और अन्य स्थानों से क्रेन व अन्य उपकरण मंगाए गए। रात में धनबाद से डीआरएम भी पहुंचे घटना के बाद से ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रात में धनबाद से डीआरएम भी पहुंचे और उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम भी मौके पर है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एनटीपीसी दादरी जा रही थी मालगाड़ी जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी 118 वैगन में कोयला लेकर खलारी से एनटीपीसी दादरी जा रही थी। राजहरा रेलवे स्टेशन के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण मालगाड़ी के बीच के वैगन पलट गए। मालगाड़ी के चालक और अन्य स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है। पलामू में गुरुवार दोपहर कोयला लदी एक मालगाड़ी बेपटरी होने से बंद रेल परिचालन को शुक्रवार सुबह रिवर्सल लाइन से रेल की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। हालांकि, कोयला बिखरा होने के कारण अप लाइन अभी भी बाधित है, जिसे बहाल करने का काम जारी है। हादसे में रेलवे ट्रैक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त, दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजहरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था हादसा यह हादसा पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर राजहरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। घटना में कोयला लदे 16 वैगन पटरी से उतर गए और कुछ पलट गए, जिससे कोयला ट्रैक पर बिखर गया। इस हादसे के कारण रिवर्सल लाइन और अप लाइन बाधित हो गई थी। रेलवे ने शाम से पूरी रात तक करीब 15 घंटे तक बचाव अभियान चलाया। बरवाडीह और अन्य स्थानों से क्रेन व अन्य उपकरण मंगाए गए। रात में धनबाद से डीआरएम भी पहुंचे घटना के बाद से ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रात में धनबाद से डीआरएम भी पहुंचे और उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम भी मौके पर है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एनटीपीसी दादरी जा रही थी मालगाड़ी जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी 118 वैगन में कोयला लेकर खलारी से एनटीपीसी दादरी जा रही थी। राजहरा रेलवे स्टेशन के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण मालगाड़ी के बीच के वैगन पलट गए। मालगाड़ी के चालक और अन्य स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *