मधुबनी शहर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुरुवार रात 10:00 के आसपास छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के निर्देश पर की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि मधुबनी शहर के गदियानी लोहरसारी चौक स्थित एक बंद गोदाम में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद गुरुवार रात लगभग 10 बजे टीम ने गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गोदाम की तलाशी लेने पर कुल 145 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब को उत्पाद विभाग कार्यालय लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, छापेमारी के समय गोदाम में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उत्पाद अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोदाम के मालिक, शराब के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। उत्पाद विभाग इसके उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। विभाग जिले भर में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए निरंतर छापेमारी कर रहा है। मधुबनी शहर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुरुवार रात 10:00 के आसपास छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के निर्देश पर की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि मधुबनी शहर के गदियानी लोहरसारी चौक स्थित एक बंद गोदाम में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद गुरुवार रात लगभग 10 बजे टीम ने गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गोदाम की तलाशी लेने पर कुल 145 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब को उत्पाद विभाग कार्यालय लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, छापेमारी के समय गोदाम में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उत्पाद अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोदाम के मालिक, शराब के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। उत्पाद विभाग इसके उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। विभाग जिले भर में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए निरंतर छापेमारी कर रहा है।


