बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज संपूर्ण क्रांति दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसकी शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद में वे विश्व पर्यावरण दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पौधारोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी को श्रद्धांजलि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर समय उद्यान में विशेष कार्यक्रम जेपी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री पटना के समग्र उद्यान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। पथ निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित बिहार के संकल्प को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री करेंगे पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं व अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पर्यावरण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ राज्य के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करेगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज संपूर्ण क्रांति दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसकी शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद में वे विश्व पर्यावरण दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पौधारोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी को श्रद्धांजलि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर समय उद्यान में विशेष कार्यक्रम जेपी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री पटना के समग्र उद्यान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। पथ निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित बिहार के संकल्प को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री करेंगे पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं व अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पर्यावरण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ राज्य के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करेगा।


