Sad End Of Love Marriage: झांसी में 5 साल के प्रेम विवाह का दुखद अंत हो गया। जब विवाद के बाद पत्नी बिना बताए सहेली के घर किराए के मकान में आकर रहने लगी। खोजते हुए पति पहुंचा यहां पर भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई। गुस्से में आकर युवक ने पत्नी को गोली मार दी। जिससे वह मौके पर गिर पड़ी। युवक यहीं नहीं रुका और उसने खुद को भी गोली मार ली। उस समय उसके मोबाइल की घंटी भी बज रही थी। गोली लगते ही युवक सीढ़ियों पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बज रहे हैं मोबाइल पर बातचीत की। भाई को घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। मामला हाईवे थाना क्षेत्र की है।
पांच साल पहले किया था प्रेम-विवाह
उत्तर प्रदेश के मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य लोक कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब झांसी निवासी मिथुन (27) ने अपनी पत्नी पुख्खन (23) निवासी दतिया मध्य प्रदेश को गोली मार दी। इसके बाद मिथुन खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बीते गुरुवार की रात के करीब 9 बजे गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी हाईवे थाना पुलिस में दी गई।
घटना के समय भी मोबाइल बज रहा था
एसपी सिटी राजीव कुमार की मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत। पुलिस के घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान भी मृतक मिथुन का मोबाइल भी बज रहा था। पुलिस ने बातचीत की। फोन मिथुन के भाई का था। पुलिस में उसे घटनाक्रम की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
क्या कहते हैं मकान मालिक?
मकान मालिक खेमचंद ने बताया कि बीजेपी बीते 30 अप्रैल को पंकज शुक्ला उनके यहां किराए पर रहने के लिए आए थे। पंकज शुक्ला की स्पा सेंटर में ही पुख्खन काम करती थी। मकान के ग्राउंड फ्लोर में एक सप्ताह पहले वह रहने आई थी जो अपनी सहेली रागिनी के साथ रह रही थी।
सहेली ने बताया…
इधर रागनी ने बताया की मिथुन गुरुवार की रात करीब 9 बजे आया और दोनों के बीच बहस होने लगी। उसने भी समझने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच में मिथुन ने पुख्खन को गोली मार दी और खुद भी गोली मार लिया। मिथुन के भाई ने बताया कि दोनों के बीच का विवाद कोर्ट में चल रहा है।
क्या कहते हैं एसपी सिटी?
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि 5-6 दिन पहले ही अपनी सहेली रागनी के साथ रहने के लिए सूर्य नगर कॉलोनी आई थी। दोनों के बीच का विवाद कोर्ट में चल रहा है। घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। असलहे की भी जांच कराई जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


