Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

Surya Murder Case Update: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है। इस बीच गुरुवार दोपहर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह सूर्या के घर पहुंचीं। उन्होंने सूर्या की मां और भाई से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। शालिनी ने जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार का दुख दर्द साझा किया और सूर्या की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Surya Murder Case Update, Ghaziabad News
सूर्या के परिजनों से मिलीं शालिनी सिंह

अवैध मदरसों पर चले बुलडोजर

शालिनी सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल पूरी तरह तोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अवैध मदरसों को तुरंत गिरा देना चाहिए। शालिनी ने सवाल उठाया कि इतने बड़े अवैध मदरसे आखिर कैसे बन रहे हैं? प्रशासन को इनके कागज चेक करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों में बच्चों को गलत शिक्षा दी जा रही है, उन्हें तुरंत ढहाया जाना चाहिए। यह लोग इंसान को इंसान नहीं रहने दे रहे हैं। जघन्य अपराध करके वीडियो बनाने जैसी खौफनाक मानसिकता कहां से आ रही है? इसकी जड़ तक पहुंचना बहुत जरूरी है।

बड़े भाई को दिया नौकरी का ऑफर

परिवार से बातचीत के दौरान शालिनी सिंह ने सूर्या के बड़े भाई को अपनी तरफ से नौकरी का ऑफर भी दिया। बता दें कि शालिनी सिंह की शादी बिहार के पूर्व सांसद स्वर्गीय अजीत सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह के बेटे विशाल सिंह से हुई है। विशाल सिंह वर्तमान में नोएडा में रहते हैं और भाजपा नेता होने के साथ साथ बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। शालिनी खुद लॉ ग्रेजुएट हैं और कई स्कूल व कॉलेज का संचालन करती हैं।

खोड़ा में तनाव के बीच खुल रहीं दुकानें

बकरीद के दिन हुई सूर्या की हत्या के बाद से खोड़ा इलाके में पिछले सात दिनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लगातार हिंदू संगठनों से जुड़े लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और इलाके में 10 से 15 फीसदी दुकानें खुलने लगी हैं।

आरोपियों पर कड़ा एक्शन

पुलिस इस हत्याकांड में कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्य आरोपी के पिता समेत 5 अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ गाजियाबाद के DM रविंद्र कुमार मांदड़ ने सूर्या की मां को खोड़ा नगर पालिका में संविदा पर नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *