कोटा में युवक ने कुत्ते को सरिए से किया लहूलुहान:अधमरा कर छोड़ा, गली में निकलते वक्त भौंकता था; NGO ने थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज

कोटा में युवक ने कुत्ते को सरिए से किया लहूलुहान:अधमरा कर छोड़ा, गली में निकलते वक्त भौंकता था; NGO ने थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज

कोटा में कुत्ते के भौंकने से नाराज एक युवक ने सरिये से हमला कर कुत्ते को लहूलुहान कर अधमरा छोड़ दिया। जिस पर एप्पल डॉग सोसायटी (NGO) ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत युवक के खिलाफ दादाबाड़ी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने एनजीओ की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 30 मई रात 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि गली से निकलते वक्त कुत्ता युवक पर भौंकता था। कुत्ते का फिलहाल इलाज जारी है। सरिए से हमला करने के बाद चिल्लाने लगा युवक NGO से जुड़े सदस्य अंजना आजाद ने बताया कि 30 मई की रात बसंत विहार डी मार्केट के सामने वाली गली में एक युवक ने कुत्ते के सिर पर बड़ी बेहरमी में लोहे के सरिए से हमला किया। जिसके बाद युवक सरिया लहराता हुआ चिल्लाने लगा, कुत्ता मर गया ,कुत्ता मर गया। इस दौरान युवक बोलते हुए निकला कि कुत्ते को पालने वाले को भी इसी तरह मारूंगा। युवक इससे पहले भी कई बार इस कुत्ते पर हमला कर चुका था। कुत्ते का कसूर इतना था कि वह आते जाते समय युवक पर भौंकता था। युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। कुत्ता अभी भी जख्मी है। उसका इलाज जारी है। मामला दर्ज कर जांच में जुट गई पुलिस दादाबाड़ी थाना ASI अजीराम ने बताया कि शिकायत पर धारा 325 बीएनएस व धारा 11 (1) (ए) पशु क्रूरता अधिनियम में 1 जून को मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *