ABVP ने SI पर अभद्रता का आरोप लगाया:कासगंज में निलंबन और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर प्रदर्शन

ABVP ने SI पर अभद्रता का आरोप लगाया:कासगंज में निलंबन और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर प्रदर्शन

कासगंज जिले के अमांपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने उप निरीक्षक (SI) अवधेश कुमार दुबे पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने SI के निलंबन और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। यह घटना बुधवार रात को हुई। ABVP के विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी के अनुसार, जिला सह SFD संयोजक प्रशांत आर्य बुधवार रात लाइब्रेरी मॉडल लेने घर से जा रहे थे। रास्ते में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीते समय SI अवधेश कुमार दुबे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। परिचय बताने पर उप निरीक्षक ने प्रशांत आर्य के साथ कथित तौर पर अभद्रता की।
इस घटना के विरोध में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार रात अमांपुर कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उप निरीक्षक अवधेश कुमार दुबे के निलंबन की मांग की। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सूचना मिलने पर सीओ सहावर शाहिदा नसरीन मौके पर पहुंचीं और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं के न मानने पर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने भी फोन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
धरना प्रदर्शन में अनंत यदुवंशी, नीरज गोस्वामी, यश मिश्रा, हिमांशु लोधी, ध्रुव गंगवार, मीतपाल, कृष्ण माहेश्वरी, सौरव यादव, आदित्य लोधी, रोहित गौतम, ललित राजपूत, माधव यादव और अक्की यादव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *