सुल्तानपुर में महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग:बांस-बल्ली से टकराकर हुई मौत, गोलाघाट पुराने पुल पर देर रात हुआ हादसा

सुल्तानपुर में महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग:बांस-बल्ली से टकराकर हुई मौत, गोलाघाट पुराने पुल पर देर रात हुआ हादसा

सुल्तानपुर में बुधवार रात एक महिला ने गोलाघाट स्थित गोमती नदी के पुराने पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, महिला पुल से नीचे कूदी, लेकिन वह सीधे नदी के पानी में नहीं गिरी और पुल के नीचे लगी बांस-बल्लियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि महिला ने पुल से छलांग लगाई थी, लेकिन वह बांस-बल्लियों से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *