Lucknow Businessman Murder Case Update: ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश का करीबी है हत्यारा

Lucknow Businessman Murder Case Update: ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश का करीबी है हत्यारा

Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी के संदीप सिंह की हत्या का मामला अब पूरी तरह से राजनीति के अखाड़े में बदल गया है। इस हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बहुत तीखा हमला बोला है। राजभर का कहना है कि जिस मर्डर को लेकर अखिलेश यादव लगातार सरकार पर सवाल उठा रही थे, उसका मुख्य आरोपी खुद अखिलेश यादव का करीबी और सपा का ही आदमी निकला है।

राजभर ने कसा तंज, ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’

मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए लिखा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
राजभर ने आगे कहा कि बीते 27 तारीख से अखिलेश यादव लगातार सरकार को घेर रहे थे और ट्वीट कर रहे थे कि लखनऊ में इतनी बड़ी वारदात हो गई लेकिन पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही है। अब जब पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है, तो उसका संबंध समाजवादी पार्टी से निकला है। ऐसे में विपक्ष का दोहरा चेहरा जनता के सामने आ गया है।

अखिलेश के साथ हत्यारे की फोटो वायरल, राजभर बोले- ‘ये आपके ही बच्चे हैं’

ओपी राजभर ने सीधे आरोप लगाया कि मर्डर के पीछे यादव और मुस्लिम समुदाय के दो आरोपी हैं, जो सपा के कट्टर समर्थक हैं। अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें आप अपना बच्चा बताते हैं। राजभर ने सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें हत्याकांड का मास्टरमाइंड सीधे अखिलेश यादव के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

‘सपा में पिछड़ों-दलितों का काम सिर्फ दरी बिछाना और वोट देना’- राजभर

अमेठी में सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर हुए झगड़े को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में पिछड़ों और दलितों की हैसियत सिर्फ चुनावी भीड़ बढ़ाने, झंडा उठाने और दरी बिछाने तक ही है, असली मलाई तो कोई और खा जाता है। उन्होंने तंज कसा कि एक महिला विधायक के परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज हो गई, लेकिन अखिलेश यादव चुप बैठे हैं, जिससे सपा का असली चेहरा सबके सामने आ गया है।

आखिर क्या है यह पूरा मामला?

कुछ दिन पहले लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया था। अखिलेश यादव लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे और सरकार को घेर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *