पूर्णिया में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। स्नान के बाद वो मोटर का स्विच बंद करने गया था, तभी करंट की चपेट में आ गया, इससे बुरी तरह झुलसे युवक ने इलाज के क्रम में GMCH पूर्णिया में दम तोड़ दिया। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय मो. मुजीब के रूप में हुई है। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मो मुजीब रोज की तरह स्नान करने के बाद घर के पास चल रही पानी की मोटर को बंद करने गया था। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने मोटर का स्विच ऑफ करने की कोशिश की, वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के फौरन बाद तेज चीख सुनकर गहे वाले और आसपास के लोग मौके पर जुटे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी मौत की पुष्टि किए जाने के बाद से अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सदमे में है। परिजनों ने बताया कि स्नान के बाद मो. मुजीब मोटर का स्विच बंद करने पहुंचे थे। शरीर गीला होने या फिर स्विच बोर्ड में किसी तकनीकी खराबी के कारण उन्हें करंट लगा। जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। स्नान के बाद वो मोटर का स्विच बंद करने गया था, तभी करंट की चपेट में आ गया, इससे बुरी तरह झुलसे युवक ने इलाज के क्रम में GMCH पूर्णिया में दम तोड़ दिया। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय मो. मुजीब के रूप में हुई है। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मो मुजीब रोज की तरह स्नान करने के बाद घर के पास चल रही पानी की मोटर को बंद करने गया था। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने मोटर का स्विच ऑफ करने की कोशिश की, वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के फौरन बाद तेज चीख सुनकर गहे वाले और आसपास के लोग मौके पर जुटे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी मौत की पुष्टि किए जाने के बाद से अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सदमे में है। परिजनों ने बताया कि स्नान के बाद मो. मुजीब मोटर का स्विच बंद करने पहुंचे थे। शरीर गीला होने या फिर स्विच बोर्ड में किसी तकनीकी खराबी के कारण उन्हें करंट लगा। जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


