Muzaffarpur Hospital Fire | मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत

Muzaffarpur Hospital Fire | मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित ‘प्रसाद अस्पताल’ के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम तीन मरीजों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह आईसीयू वार्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे आईसीयू वार्ड में गहरा काला धुआं भर गया। धुएं के गुबार के कारण वहां भर्ती मरीजों को बाहर निकालने और बचाव कार्य चलाने में टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

 

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमें तड़के अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है।’’
उन्होंने बताया कि आईसीयू में लगभग 13 से 15 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिन्हें उनके परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

इसे भी पढ़ें: French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग तेजी से फैल गई, जिससे आईसीयू धुएं से भर गया और मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, कुछ मरीजों के संबंध में जानकारी अभी एकत्र की जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Read Latest
National News in Hindi
only on Prabhasakshi  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *