नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के देखरेख में नालंदा जिला नियोजनालय की ओर से 9 जून को एक एक-दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार शिविर बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय) में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास ने बताया कि इस जॉब कैंप में मुख्य रूप से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘2Coms Consultancy Pvt Ltd’ शिरकत कर रही है। कंपनी की ओर से कुल 175 रिक्तियों पर सीधी बहाली की जाएगी। मशीन ऑपरेटर के 65 पद शामिल इनमें असेंबली लाइन ऑपरेटर के 110 पद और मशीन ऑपरेटर के 65 पद शामिल हैं। इन पदों पर रोजगार पाने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), ग्रेजुएशन और डिप्लोमा पास युवा इस रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से पात्र होंगे। चयनित होने वाले युवाओं को कार्यस्थल के रूप में नोएडा और बेंगलुरु भेजा जाएगा। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 17,000 से 19,500 रुपये हर महीने आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। इसके साथ ही, सीएम प्रतिज्ञा एसोसिएट्स के लिए 11,000 रुपये अतिरिक्त और अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। जॉब कैंप में आकर फायदा उठाने की अपील हालांकि, जिला नियोजनालय की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि विभाग इस जॉब कैंप में केवल एक सुविधा प्रदाता (फैसिलिटेटर) की भूमिका निभा रहा है। नियोजन से जुड़ी किसी भी शर्त और रोजगार के नियमों के लिए सीधे तौर पर नियोजक (निजी कंपनी) ही जिम्मेदार होंगे। युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के देखरेख में नालंदा जिला नियोजनालय की ओर से 9 जून को एक एक-दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार शिविर बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय) में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास ने बताया कि इस जॉब कैंप में मुख्य रूप से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘2Coms Consultancy Pvt Ltd’ शिरकत कर रही है। कंपनी की ओर से कुल 175 रिक्तियों पर सीधी बहाली की जाएगी। मशीन ऑपरेटर के 65 पद शामिल इनमें असेंबली लाइन ऑपरेटर के 110 पद और मशीन ऑपरेटर के 65 पद शामिल हैं। इन पदों पर रोजगार पाने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), ग्रेजुएशन और डिप्लोमा पास युवा इस रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से पात्र होंगे। चयनित होने वाले युवाओं को कार्यस्थल के रूप में नोएडा और बेंगलुरु भेजा जाएगा। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 17,000 से 19,500 रुपये हर महीने आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। इसके साथ ही, सीएम प्रतिज्ञा एसोसिएट्स के लिए 11,000 रुपये अतिरिक्त और अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। जॉब कैंप में आकर फायदा उठाने की अपील हालांकि, जिला नियोजनालय की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि विभाग इस जॉब कैंप में केवल एक सुविधा प्रदाता (फैसिलिटेटर) की भूमिका निभा रहा है। नियोजन से जुड़ी किसी भी शर्त और रोजगार के नियमों के लिए सीधे तौर पर नियोजक (निजी कंपनी) ही जिम्मेदार होंगे। युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।


