मधेपुरा में बोलेरो घर में घुसी, महिला की मौत:तीन बेटे घायल, दो आरोपी गिरफ्तार; शराब के नशे का आरोप

मधेपुरा में बोलेरो घर में घुसी, महिला की मौत:तीन बेटे घायल, दो आरोपी गिरफ्तार; शराब के नशे का आरोप

मधेपुरा शहर के चिल्ड्रेन पार्क के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि घर में सो रहे लोग अचानक मलबे में दब गए। घटना के बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को पीछे हटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके तीन बेटे घायल हो गए। मृतका की पहचान मधेपुरा शहर के पंचमुखी चौक वार्ड-16 निवासी शंकर साह की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। सरस्वती देवी अपने पीछे पांच पुत्रों का परिवार छोड़ गई हैं। इनमें से दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। रात करीब 11 बजे मोड़ पर खोया नियंत्रण जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे दक्षिण दिशा की ओर से एक बोलेरो तेज रफ्तार में आ रही थी। चिल्ड्रेन पार्क के पास मोड़ पर अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बोलेरो सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी। हादसे के समय झोपड़ी में परिवार के करीब 12 लोग सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ वाहन के घुसने से आसपास के लोग घबरा गए। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि बोलेरो झोपड़ी को तोड़ते हुए अंदर फंसी हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बोलेरो को पीछे करवाया गया और घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची सरस्वती हादसे में सरस्वती देवी को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार वालों को सरस्वती देवी की मौत की जानकारी मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोस के लोग भी परिवार को संभालने में जुटे रहे। तीन बेटे घायल, गाड़ी ड्राइवर का भी चल रहा इलाज इस दुर्घटना में मृतका के तीन बेटे विशाल कुमार, बिपिन कुमार और छोटू कुमार घायल हुए हैं। हालांकि तीनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में बोलेरो चालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार दुर्घटना के समय घर में सभी लोग सो रहे थे। अगर आसपास के लोग समय पर नहीं पहुंचते तो हादसे का असर और गंभीर हो सकता था। बोलेरो में सवार थे तीन लोग, एक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी का फायदा उठाकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब फरार युवक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने लगाया शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि बोलेरो सवार युवकों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। लोगों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था और इसी वजह से मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि चिल्ड्रेन पार्क के पास का यह इलाका रात में भी आबादी वाला है। यहां सड़क किनारे कई गरीब परिवार झोपड़ीनुमा घर बनाकर रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां पहले भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तेज आवाज सुनकर बाहर आए लोग, बचाव में जुट गए मृतका के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि रात में अचानक बहुत तेज आवाज हुई। इसके बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जब देखा गया तो बोलेरो घर के अंदर घुसी हुई थी और लोग अंदर फंसे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मिलकर वाहन को पीछे करवाया और सभी को बाहर निकाला। लेकिन सरस्वती देवी को गंभीर चोट लग चुकी थी। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर शुरू की जांच मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फरार युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय चालक नशे में था या नहीं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। मधेपुरा शहर के चिल्ड्रेन पार्क के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि घर में सो रहे लोग अचानक मलबे में दब गए। घटना के बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को पीछे हटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके तीन बेटे घायल हो गए। मृतका की पहचान मधेपुरा शहर के पंचमुखी चौक वार्ड-16 निवासी शंकर साह की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। सरस्वती देवी अपने पीछे पांच पुत्रों का परिवार छोड़ गई हैं। इनमें से दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। रात करीब 11 बजे मोड़ पर खोया नियंत्रण जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे दक्षिण दिशा की ओर से एक बोलेरो तेज रफ्तार में आ रही थी। चिल्ड्रेन पार्क के पास मोड़ पर अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बोलेरो सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी। हादसे के समय झोपड़ी में परिवार के करीब 12 लोग सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ वाहन के घुसने से आसपास के लोग घबरा गए। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि बोलेरो झोपड़ी को तोड़ते हुए अंदर फंसी हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बोलेरो को पीछे करवाया गया और घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची सरस्वती हादसे में सरस्वती देवी को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार वालों को सरस्वती देवी की मौत की जानकारी मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोस के लोग भी परिवार को संभालने में जुटे रहे। तीन बेटे घायल, गाड़ी ड्राइवर का भी चल रहा इलाज इस दुर्घटना में मृतका के तीन बेटे विशाल कुमार, बिपिन कुमार और छोटू कुमार घायल हुए हैं। हालांकि तीनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में बोलेरो चालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार दुर्घटना के समय घर में सभी लोग सो रहे थे। अगर आसपास के लोग समय पर नहीं पहुंचते तो हादसे का असर और गंभीर हो सकता था। बोलेरो में सवार थे तीन लोग, एक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी का फायदा उठाकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब फरार युवक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने लगाया शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि बोलेरो सवार युवकों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। लोगों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था और इसी वजह से मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि चिल्ड्रेन पार्क के पास का यह इलाका रात में भी आबादी वाला है। यहां सड़क किनारे कई गरीब परिवार झोपड़ीनुमा घर बनाकर रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां पहले भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तेज आवाज सुनकर बाहर आए लोग, बचाव में जुट गए मृतका के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि रात में अचानक बहुत तेज आवाज हुई। इसके बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जब देखा गया तो बोलेरो घर के अंदर घुसी हुई थी और लोग अंदर फंसे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मिलकर वाहन को पीछे करवाया और सभी को बाहर निकाला। लेकिन सरस्वती देवी को गंभीर चोट लग चुकी थी। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर शुरू की जांच मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फरार युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय चालक नशे में था या नहीं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *