बेतिया| पुलिस जिले के विभिन्न थाने की पुलिस मंगलवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 13 वारंटी समेत 39 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 10 वारंटों का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में दो देसी कट्टा, दो खाली कारतूस, एक चाकू, लोहे का एक पंजा, दो मोबाइल फोन, नौ लीटर 660 मिलीलीटर शराब व दो बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने व अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से 92 हजार रुपए के जुर्माने की वसूली की गई। बेतिया| पुलिस जिले के विभिन्न थाने की पुलिस मंगलवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 13 वारंटी समेत 39 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 10 वारंटों का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में दो देसी कट्टा, दो खाली कारतूस, एक चाकू, लोहे का एक पंजा, दो मोबाइल फोन, नौ लीटर 660 मिलीलीटर शराब व दो बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने व अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से 92 हजार रुपए के जुर्माने की वसूली की गई।


