लोकबंधु अस्पताल चौराहे पर पोल पर चढ़ा युवक:फायर टीम ने सकुशल उतारा, मानसिक तौर पर कमजोर था

लोकबंधु अस्पताल चौराहे पर पोल पर चढ़ा युवक:फायर टीम ने सकुशल उतारा, मानसिक तौर पर कमजोर था

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित लोकबंधु अस्पताल चौराहे पर बुधवार रात एक मानसिक कमजोर युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। युवक के नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार देर शाम कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि लोकबंधु अस्पताल चौराहे के पास एक व्यक्ति पोल पर चढ़ा हुआ है और उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह फायर यूनिट के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति को देखते हुए फायर लैडर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने पोल पर चढ़े युवक को कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में सुरक्षित नीचे उतार लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *