घाटमपुर विधायक ने उच्च शिक्षा बैठक में उठाए अहम मुद्दे:सभापति दीनानाथ भास्कर ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए

घाटमपुर विधायक ने उच्च शिक्षा बैठक में उठाए अहम मुद्दे:सभापति दीनानाथ भास्कर ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए

लखनऊ में बुधवार शाम विधान भवन में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति की उच्च शिक्षा विभाग से जुड़ी बैठक हुई। समिति के सभापति दीनानाथ भास्कर ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिक्षा के कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विमुक्त जातियों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मिलने वाली सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, महाविद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों की स्थिति तथा शैक्षणिक गुणवत्ता पर गहन चर्चा हुई। समिति ने विभागीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। सभापति ने सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र छात्रों तक सभी सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचें। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से रखा गया। इनमें उच्च शिक्षा संस्थानों की आवश्यकताओं, छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किए जाने की मांग प्रमुख थी। सरकार ने स्पष्ट किया कि वह शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *