सगी मौसी से दिल लगा बैठा भांजा, नाना ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादी

सगी मौसी से दिल लगा बैठा भांजा, नाना ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादी

Vaishali nephew married aunt: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को अपनी ही मौसी से प्यार हो गया और पिछले दो सालों से दोनों समाज की नजरों से छिपकर अपना प्रेम-प्रसंग चला रहे थे। लेकिन, बीते दिनों उन्हें एक बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया, तो पूरे गांव में हंगामा मच गया। जिसके बाद इस मामले में पंचायत ने हस्तक्षेप किया और दोनों की शादी एक स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करवा दी गई। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौसी से दिल लगा बैठा गोलू

जानकारी के अनुसार, गोलू महतो को अपनी मौसी ममता कुमारी से प्यार हो गया। ममता कुमारी रोहुआ गांव के रहने वाले जगलाल महतो की छोटी बेटी हैं। वहीं, गोलू महतो जगलाल महतो की बड़ी बेटी का बेटा है। इस लिहाज से ममता रिश्ते में गोलू की मौसी लगती हैं। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे और पसंद करते थे। धीरे-धीरे यह पसंद प्यार में बदल गई और पिछले दो सालों से वे एक प्रेम-संबंध में थे।

पारिवारिक रिश्ता होने के कारण गोलू अक्सर ममता के घर आता-जाता रहता था। इस पारिवारिक रिश्ते की वजह से न तो उनके परिवारों को और न ही गांव के किसी अन्य व्यक्ति को उन पर कभी कोई शक हुआ। इस पारिवारिक बंधन की आड़ लेकर दोनों लंबे समय से छिपकर मिलते आ रहे थे।

कमरे में नाना ने पकड़ा रंगे हाथों

इस कहानी का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब युवक गोलू महतो बीते दिनों अपनी प्रेमिका यानी सगी मौसी ममता कुमारी से मिलने के लिए रोहुआ गांव स्थित उसके घर पहुंचा। दोनों घर के एक कमरे के अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक ममता के पिता यानि लड़के के नाना जगलाल महतो की नजर उन पर पड़ गई। जब नाना ने कमरे के अंदर झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे।

पहले पिटाई, फिर बुलाई गई पंचायत

दोनों आपत्तिजनक स्थिति में देख जगलाल महतो अपना गुस्सा काबू में नहीं रख पाए। उन्होंने तुरंत गोलू को पकड़ा और गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। घर के अंदर से चीखने-चिल्लाने और हंगामे की आवाजें सुनकर आस-पड़ोस के लोगों और गांव वालों की एक बड़ी भीड़ जगलाल महतो के घर के बाहर जमा हो गई। जब गांव वालों को मौसी और भांजे के बीच के संबंध के बारे में पता चला, तो वहां मौजूद लोग भी गुस्से से भड़क उठे। स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद समाज में बदनामी के डर को देखते हुए पंचायत बुलाई गई।

मंदिर में कराई गई शादी

पंचायत में काफी सोच-विचार और दोनों परिवारों को बहुत समझाने-बुझाने के बाद फैसला लिया गया कि इस जोड़े को शादी के बंधन में बांध देना ही एकमात्र सही समाधान है। इसके बाद बिना कोई समय गंवाए, दोनों को गांव के शिव मंदिर में ले जाया गया। जहां गांव वालों और एक पुजारी की मौजूदगी में गोलू और ममता की शादी करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *