Dholpur: ग्यारह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, तीन लाख का जुर्माना

Dholpur: ग्यारह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, तीन लाख का जुर्माना

dholpur, बाड़ी.बिजली चोरों के खिलाफ डिस्कॉम का अभियान लगातार जारी है। शहर के मुख्य बाजार के साथ कई मोहल्लों में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान 11 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ वीसीआर की कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख का जुर्माना किया है। वहीं टीम ने चोरी के लिए लाइन पर डाली 200 से अधिक बिजली केबिलों और अन्य बिजली उपकरणों को भी जब्त किया है।

डिस्कॉम के सहायक अभियंता रामदास मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत मंगलवार को बाड़ी सिटी जेइएन जगदीश मीणा और ग्रामीण जेइएन कुलदीप शर्मा के साथ अन्य कार्मिकों की दो टीमो में से एक ने शहर के मुख्य बाजार के साथ सर्राफा बाजार, घंटाघर क्षेत्र में कार्रवाई की। वहीं दूसरी टीम ने कहार गली, चंगवरिया पाड़ा और आसपास के मोहल्लों में कार्रवाई की है। जहां 11 बिजली उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। जिनके खिलाफ वीसीआर की कार्रवाई के साथ तीन लाख का जुर्माना किया है। वहीं बिजली चोरी के लिए डाली गई 200 से अधिक बिजली केबिलों को जब्त किया है। टीम ने इस बार कार्रवाई के दौरान बिजली उपकरणों को भी जब्त किया है। जिनमें पानी पंप करने की मोटर, समर पंप के स्टार्टर और पत्थर एवं मार्बल काटने वाली मशीन भी जब्त की हैं। जिनका उपयोग चोरी की बिजली से किया जा रहा था।

16 लाख रुपए बकाया पर 6 ट्रांसफार्मर उतारे

. बीच-बीच में खामोशी के बाद विद्युत निगम सक्रिय होता दिखाई देता हैं। मंगलवार को सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में राजाखेड़ा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी और बकाया वसूली के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान राजाखेड़ा, सिंघावली एवं धारापुरा क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की।

अभियान के दौरान लगभग 16 लाख रुपए की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के 6 विद्युत ट्रांसफार्मर उतारकर उन्हें स्टोर कार्यालय में जमा कराया गया साथ ही संबंधित कनेक्शनों को पूर्ण रूप से डिस्कनेक्ट डीसी कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने अपना कनेक्शन बचाने को मौके पर ही 1.10 लाख रुपए की बकाया राशि भी जमा कराई गई। विद्युत चोरी के मामलों में टीम ने 6 वीसीआर भरते हुए लगभग 1.84 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों से विद्युत चोरी में प्रयुक्त लगभग 120 अवैध केबलों को हटाकर जब्त किया गया। अभियान में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, अमीर चंद, राजवीर सिंह, संदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय, बालकिशन, घनश्याम, सोनपाल सहित विद्युत विभाग की तकनीकी टीम एवं विद्युत थाना पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *