‘ये दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार को सुरक्षा देनी चाहिए’:खान सर की कोचिंग पर हमले पर बोले अजीत शर्मा; राबड़ी आवास पर कहा- बंगाल खाली कराना गलत

‘ये दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार को सुरक्षा देनी चाहिए’:खान सर की कोचिंग पर हमले पर बोले अजीत शर्मा; राबड़ी आवास पर कहा- बंगाल खाली कराना गलत

पटना में खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले की घटना को लेकर भागलपुर के कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कोचिंग संस्थानों में छात्र पढ़ाई और अपना भविष्य संवारने जाते हैं, ऐसे स्थानों पर हिंसा और असुरक्षा का माहौल बनना पूरे राज्य के लिए चिंताजनक है। बुधवार को अजीत शर्मा ने कहा कि यदि अपराधी शैक्षणिक संस्थानों में घुसकर पत्थरबाजी और मारपीट करेंगे तो छात्रों का मनोबल प्रभावित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि घटना में सुरक्षा गार्ड के घायल होने की सूचना भी सामने आई है, जिससे स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र और अभिभावक सरकार को माफ नहीं करेंगे। खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले की CCTV की तस्वीरें… राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के मामले में भी सरकार को घेरा राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर भी अजीत शर्मा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं और वर्तमान में विधान परिषद में नेता भी हैं, ऐसे में उनके सरकारी आवास में रहने को लेकर विवाद खड़ा करना समझ से परे है। शर्मा ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार कहती है कि सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो सरकारी आवासों को मिलाकर बड़े परिसर में रहने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य में गरीबों को जमीन और आवास उपलब्ध कराने की चुनौती बनी हुई है, तब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा बड़े-बड़े सरकारी परिसरों का विस्तार करना जनता के बीच गलत संदेश देता है। भागलपुर के पूर्व विधायक ने कहा कि अगर सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है तो यही सिद्धांत सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। शर्मा ने सरकार से आम लोगों और गरीबों की समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। पटना में खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले की घटना को लेकर भागलपुर के कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कोचिंग संस्थानों में छात्र पढ़ाई और अपना भविष्य संवारने जाते हैं, ऐसे स्थानों पर हिंसा और असुरक्षा का माहौल बनना पूरे राज्य के लिए चिंताजनक है। बुधवार को अजीत शर्मा ने कहा कि यदि अपराधी शैक्षणिक संस्थानों में घुसकर पत्थरबाजी और मारपीट करेंगे तो छात्रों का मनोबल प्रभावित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि घटना में सुरक्षा गार्ड के घायल होने की सूचना भी सामने आई है, जिससे स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र और अभिभावक सरकार को माफ नहीं करेंगे। खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले की CCTV की तस्वीरें… राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के मामले में भी सरकार को घेरा राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर भी अजीत शर्मा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं और वर्तमान में विधान परिषद में नेता भी हैं, ऐसे में उनके सरकारी आवास में रहने को लेकर विवाद खड़ा करना समझ से परे है। शर्मा ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार कहती है कि सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो सरकारी आवासों को मिलाकर बड़े परिसर में रहने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य में गरीबों को जमीन और आवास उपलब्ध कराने की चुनौती बनी हुई है, तब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा बड़े-बड़े सरकारी परिसरों का विस्तार करना जनता के बीच गलत संदेश देता है। भागलपुर के पूर्व विधायक ने कहा कि अगर सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है तो यही सिद्धांत सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। शर्मा ने सरकार से आम लोगों और गरीबों की समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *