भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के बीच सुपौल के एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एवं छात्रावास निर्मली की छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में बिजली जाते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। स्थिति यह है कि यहां न तो इनवर्टर की व्यवस्था है और न ही जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रात के समय छात्राओं को भय और असुविधा के बीच रहना पड़ता है। मंगलवार रात बिजली गुल होने के दौरान एक और चिंताजनक घटना सामने आई। छात्रावास परिसर में स्थित महिला शिक्षिका वर्षा रंजन के कमरे में अचानक सांप दिखाई दिया। सांप दिखते ही हॉस्टल में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। छात्राएं भयभीत होकर अपने कमरों से बाहर निकल आईं। छात्राओं में दहशत का माहौल बना बाद में ड्यूटी पर मौजूद महिला गार्ड ने डंडे की सहायता से सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान सांप निकलकर स्कूल सह छात्रावास के लैब कक्ष में घुस गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। छात्राओं का कहना है कि रात में बिजली कटने के बाद केवल अंधेरा ही नहीं बल्कि पेयजल की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। मोटर नहीं चलने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे दैनिक कार्यों में कठिनाई होती है। गर्मी और उमस के कारण छात्राओं को रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है। छात्राओं ने यह भी बताया कि छात्रावास में पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। नल से गंदा पानी निकलता है। दूषित पानी में नहाने की वजह से इंफेक्शन जैसी समस्या आ रही है। संबंधित विभाग और प्रबंधन की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रबंधन को बिजली बैकअप तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। छात्राओं ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से छात्रावास में जनरेटर या पर्याप्त इनवर्टर की व्यवस्था कराने, सुरक्षा बढ़ाने तथा नियमित बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके। बुधवार दोपहर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में प्रिंसिपल अनुपस्थित थे, उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई। वहीं, निर्मली एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रिंसीपल को जनरेटर, इंवर्टर की सुविधा जल्द बहाल करने को लेकर निर्दश दिया जा रहा है। भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के बीच सुपौल के एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एवं छात्रावास निर्मली की छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में बिजली जाते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। स्थिति यह है कि यहां न तो इनवर्टर की व्यवस्था है और न ही जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रात के समय छात्राओं को भय और असुविधा के बीच रहना पड़ता है। मंगलवार रात बिजली गुल होने के दौरान एक और चिंताजनक घटना सामने आई। छात्रावास परिसर में स्थित महिला शिक्षिका वर्षा रंजन के कमरे में अचानक सांप दिखाई दिया। सांप दिखते ही हॉस्टल में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। छात्राएं भयभीत होकर अपने कमरों से बाहर निकल आईं। छात्राओं में दहशत का माहौल बना बाद में ड्यूटी पर मौजूद महिला गार्ड ने डंडे की सहायता से सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान सांप निकलकर स्कूल सह छात्रावास के लैब कक्ष में घुस गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। छात्राओं का कहना है कि रात में बिजली कटने के बाद केवल अंधेरा ही नहीं बल्कि पेयजल की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। मोटर नहीं चलने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे दैनिक कार्यों में कठिनाई होती है। गर्मी और उमस के कारण छात्राओं को रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है। छात्राओं ने यह भी बताया कि छात्रावास में पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। नल से गंदा पानी निकलता है। दूषित पानी में नहाने की वजह से इंफेक्शन जैसी समस्या आ रही है। संबंधित विभाग और प्रबंधन की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रबंधन को बिजली बैकअप तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। छात्राओं ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से छात्रावास में जनरेटर या पर्याप्त इनवर्टर की व्यवस्था कराने, सुरक्षा बढ़ाने तथा नियमित बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके। बुधवार दोपहर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में प्रिंसिपल अनुपस्थित थे, उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई। वहीं, निर्मली एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रिंसीपल को जनरेटर, इंवर्टर की सुविधा जल्द बहाल करने को लेकर निर्दश दिया जा रहा है।


