खंडवा के गांधी नगर में बिक रही अवैध कच्ची शराब, घरों में हो रही कलह, कलेक्टर से की शिकायत

खंडवा के गांधी नगर में बिक रही अवैध कच्ची शराब, घरों में हो रही कलह, कलेक्टर से की शिकायत

मंगलवार का जनसुनवाई में पहुंचे गांधीनगर निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह कुछ लोग छुपकर कच्ची शराब बेच रहे है। जिससे आए दिन हमारे घरों में झगड़े, कलह हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पीने लगे है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ रहा है। शराब पीने से जहां पैसों की बरबाती हो रही है। वहीं, लोग 35-40 साल की आयु में ही बीमारी से ग्रसित होकर काल का शिकार बन रहे है। ऐसी कई घटनाएं यहां हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि क्षेत्र से अवैध शराब का कारोबार बंद कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *