जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सीतामढ़ी की जिलास्तरीय बैठक मध्य विद्यालय गीता भवन, डुमरा में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल ने की। संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार शाही ने किया। दिलीप कुमार शाही ने कहा कि शिक्षा विभाग कार्यालय की कार्यसंस्कृति खराब है। इसी वजह से शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति पिछले दो वर्षों से लंबित है। इससे शिक्षकों में निराशा और आक्रोश है। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर भूतलक्षी से जुड़ा प्रोन्नति पत्र जारी नहीं हुआ तो अगले सप्ताह से चरणबद्ध आंदोलन होगा। बैठक में द्विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार राय, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, रवींद्र झा, रणधीर सिंह, प्रेमप्रकाश मंडल, अखिलेश कुमार, राम एकवाल राउत आदि मौजूद थे। जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सीतामढ़ी की जिलास्तरीय बैठक मध्य विद्यालय गीता भवन, डुमरा में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल ने की। संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार शाही ने किया। दिलीप कुमार शाही ने कहा कि शिक्षा विभाग कार्यालय की कार्यसंस्कृति खराब है। इसी वजह से शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति पिछले दो वर्षों से लंबित है। इससे शिक्षकों में निराशा और आक्रोश है। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर भूतलक्षी से जुड़ा प्रोन्नति पत्र जारी नहीं हुआ तो अगले सप्ताह से चरणबद्ध आंदोलन होगा। बैठक में द्विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार राय, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, रवींद्र झा, रणधीर सिंह, प्रेमप्रकाश मंडल, अखिलेश कुमार, राम एकवाल राउत आदि मौजूद थे।


