पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र की तेजपुरवा पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूबे टोला गोदाव के प्रधान शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए बिरसा मुंडा नेशनल टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के रायपुर में 4 जून को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें संतोष कुमार गुप्ता का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए किया गया है। प्रधान शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने विद्यालय में शैक्षिक नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई सराहनीय पहल की हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों और समाज को जागरूक करने के लिए पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने तथा जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता करने का कार्य भी लगातार किया है। साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी और विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने के प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा गया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संतोष कुमार गुप्ता को मिलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मान से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे पहाड़पुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। साथ ही सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र की तेजपुरवा पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूबे टोला गोदाव के प्रधान शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए बिरसा मुंडा नेशनल टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के रायपुर में 4 जून को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें संतोष कुमार गुप्ता का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए किया गया है। प्रधान शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने विद्यालय में शैक्षिक नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई सराहनीय पहल की हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों और समाज को जागरूक करने के लिए पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने तथा जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता करने का कार्य भी लगातार किया है। साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी और विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने के प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा गया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संतोष कुमार गुप्ता को मिलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मान से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे पहाड़पुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। साथ ही सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।


