सोनबरसा में युवक का पैर कटा, तीन रेफर

सोनबरसा में युवक का पैर कटा, तीन रेफर

भास्कर न्यूज | सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा स्थित इंडो-नेपाल सड़क पर 18 घंटे के भीतर दो बड़े सड़क हादसे हो गए। एक हादसे में बाइक सवार युवक का दाहिना पैर कट गया, जबकि दूसरे हादसे में सड़क पर टहल रही दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुए पहले हादसे में सोनबरसा निवासी बाइक सवार करनजीत महतो, उनकी पत्नी संजू देवी और बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे मकान निर्माण के लिए गिट्टी रखी गई थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से करनजीत महतो का दाहिना पैर कट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं इससे पहले बीती रात इसी सड़क पर एक और गंभीर हादसा हुआ। सोनबरसा बाजार निवासी सीमा कुमारी और पूजा देवी सड़क पर टहल रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्घी निवासी राजेश्वर महतो के पुत्र विमलेश कुमार भी घायल हो गए।घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया गया। भास्कर न्यूज | सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा स्थित इंडो-नेपाल सड़क पर 18 घंटे के भीतर दो बड़े सड़क हादसे हो गए। एक हादसे में बाइक सवार युवक का दाहिना पैर कट गया, जबकि दूसरे हादसे में सड़क पर टहल रही दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुए पहले हादसे में सोनबरसा निवासी बाइक सवार करनजीत महतो, उनकी पत्नी संजू देवी और बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे मकान निर्माण के लिए गिट्टी रखी गई थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से करनजीत महतो का दाहिना पैर कट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं इससे पहले बीती रात इसी सड़क पर एक और गंभीर हादसा हुआ। सोनबरसा बाजार निवासी सीमा कुमारी और पूजा देवी सड़क पर टहल रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्घी निवासी राजेश्वर महतो के पुत्र विमलेश कुमार भी घायल हो गए।घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *