युवक का शव मिला, मर्डर की आशंका:नवादा में काम पर निकला था, आज बरामद हुआ बॉडी

युवक का शव मिला, मर्डर की आशंका:नवादा में काम पर निकला था, आज बरामद हुआ बॉडी

नवादा जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक सोमवार को काम पर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को देवधा राजेबीघा के खंड के पास से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पकरीबरामा थाना क्षेत्र के देवधा गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप के पिता बाहर काम करते हैं और एक महीने पहले ही घर लौटे थे। रात 9 बजे तक लौट आता था संदीप एक सोना-चांदी की दुकान में काम करता था। वह रोजाना घर से दुकान जाता और रात 9 बजे तक लौट आता था। हालांकि, सोमवार को वह काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। युवक की साइकिल भी शव मिलने के स्थान पर ही पाई शव के पास से संदीप का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। उसके पिता लगातार उस नंबर पर फोन कर रहे थे। जब पुलिस ने फोन उठाया, तो उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों ने संदीप की हत्या की आशंका जताई। युवक की साइकिल भी शव मिलने के स्थान पर ही पाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ सुजय कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नवादा जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक सोमवार को काम पर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को देवधा राजेबीघा के खंड के पास से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पकरीबरामा थाना क्षेत्र के देवधा गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप के पिता बाहर काम करते हैं और एक महीने पहले ही घर लौटे थे। रात 9 बजे तक लौट आता था संदीप एक सोना-चांदी की दुकान में काम करता था। वह रोजाना घर से दुकान जाता और रात 9 बजे तक लौट आता था। हालांकि, सोमवार को वह काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। युवक की साइकिल भी शव मिलने के स्थान पर ही पाई शव के पास से संदीप का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। उसके पिता लगातार उस नंबर पर फोन कर रहे थे। जब पुलिस ने फोन उठाया, तो उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों ने संदीप की हत्या की आशंका जताई। युवक की साइकिल भी शव मिलने के स्थान पर ही पाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ सुजय कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *