नालंदा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट:पकड़े गए तीनों आदतन अपराधी; एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस संग धराए

नालंदा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट:पकड़े गए तीनों आदतन अपराधी; एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस संग धराए

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के मदरसा गली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आदतन अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई 1 जून की रात करीब 10:30 बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मदरसा गली स्थित परमानंद सिंह के मकान में कुछ अपराधी हथियारों के साथ हैं और किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। सदर डीएसपी वन संकेत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन कर मदरसा गली में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परमानंद सिंह के मकान के प्रथम तल्ले पर स्थित कमरे में छापेमारी की, जहां से तीन अपराधियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलोनी निवासी मोनू कुमार, बिन्द थाना क्षेत्र के मोहदीपुर निवासी राजा कुमार और बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इन सभी के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, रंगदारी, दंगा और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं और ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। इस सफल छापेमारी अभियान में लहेरी के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, दरोगा सर्वेश कुमार, रणधीर कुमार, चन्दन कुमार तथा सिपाही ब्रजेश कुमार और दीपक कुमार शामिल थे। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के मदरसा गली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आदतन अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई 1 जून की रात करीब 10:30 बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मदरसा गली स्थित परमानंद सिंह के मकान में कुछ अपराधी हथियारों के साथ हैं और किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। सदर डीएसपी वन संकेत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन कर मदरसा गली में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परमानंद सिंह के मकान के प्रथम तल्ले पर स्थित कमरे में छापेमारी की, जहां से तीन अपराधियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलोनी निवासी मोनू कुमार, बिन्द थाना क्षेत्र के मोहदीपुर निवासी राजा कुमार और बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इन सभी के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, रंगदारी, दंगा और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं और ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। इस सफल छापेमारी अभियान में लहेरी के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, दरोगा सर्वेश कुमार, रणधीर कुमार, चन्दन कुमार तथा सिपाही ब्रजेश कुमार और दीपक कुमार शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *