जालंधर कुल्हड़ पीजा की गुरप्रीत वीडियो पर रोई:ट्रोलर से परेशान, 3 साल पहले अश्लील वीडियो हुआ था वायरल; लोग बच्चे पर कर रहे कमेंट

जालंधर कुल्हड़ पीजा की गुरप्रीत वीडियो पर रोई:ट्रोलर से परेशान, 3 साल पहले अश्लील वीडियो हुआ था वायरल; लोग बच्चे पर कर रहे कमेंट

जालंधर की कुल्हड़ पीजा गर्ल के नाम से मशहूर गुरप्रीत कौर रूप का मंगलवार को ट्रोलर पर गुस्सा फूट पड़ा। गुरप्रीत ने बच्चे और कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर को जवाब देते हुए वीडियो जारी किया। इसमें गुरप्रीत रो पड़ी। उसने रोते हुए ही कहा कि एक घटना से मेरी पूरी जिंदगी और परिवार को जज किया जा रहा है।
गुरप्रीत ने कहा कि एक ट्रोलर महिला ने उसके बच्चे को चरित्री यानी स्वांग करने वाला बताया। उसने कहा कि बच्चा उसके साथ पाठ कर रहा था, इसका वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया था और अब लोग उसके बच्चे को भी ड्रामेबाज कहने लगे हैं।
गुस्से में गुरप्रीत कौर ने कहा कि जो लोग उसकी ट्रोलिंग कर रहे हैं क्या वह जानते भी हैं कि सहज पाठ क्या होता है। तीन साल के बच्चे को क्या पता कि वह ड्रामा कर रहा है कि क्या कर रहे हैं। मैंने अपनी मां से जो संस्कार सीखें है, वह अपने बच्चे को भी दे रही हैं। फूट-फूटकर रोते हुए गुरप्रीत ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों उसके पीछे पड़ते हैं जबकि किसी एक घटना से उसकी पूरी लाइफ को जज नहीं किया जा सकता।
बता दें कि 3 साल पहले जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल की अश्लील वीडियो सामने आई थी। इसके बाद बदनामी होने पर दोनों पंजाब छोड़कर यूके चले गए थे और अभी वहीं पर रह रहे हैं। इस मामले को लेकर सहज और उनकी पत्नी की बजाय बहन हरनूर ने थाने में वायरल वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। हरनूर ने सहज की दुकान पर काम करने वाली एक लड़की तनिशा वर्मा पर ब्लैकमेलिंग करने और पैसे न देने पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने के आरोप लगाए थे। 3 पाइंट में जानें जानें गुरप्रीत कौर ने क्या कहा…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *