इंदौर के चोरल में नाबालिग ने खाया जहर:बड़ी बहन से बकरी चराने की बात पर हुआ था विवाद; खेत में बेसुध हालत में मिली

इंदौर के चोरल में नाबालिग ने खाया जहर:बड़ी बहन से बकरी चराने की बात पर हुआ था विवाद; खेत में बेसुध हालत में मिली

इंदौर के पास चोरल क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसकी बड़ी बहन से बकरियां चराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में बकरियां लेकर खेत की ओर चली गई, जहां उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान संगीता पुत्री भारत निवासी ग्राम चोरल के रूप में हुई है। सोमवार शाम परिजन उसे एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर में संगीता जंगल से लकड़ियां लेकर घर लौटी थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन खाना बना रही थी और उसने संगीता से बकरियों को खेत में ले जाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। देर शाम तलाश करने निकले परिजन विवाद के बाद संगीता गुस्से में घर से बकरियां लेकर निकल गई। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाशने खेत पहुंचे, जहां वह बेसुध हालत में मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों के अनुसार संगीता के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। परिवार में छह बहनें हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है, जबकि उसकी मां खेती का काम संभालती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *