मेरठ में 3 और 4 जून को टीजीटी भर्ती परीक्षा:37 केंद्रों पर 54,910 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा , 45 मिनट पहले बंद होंगे गेट

मेरठ में 3 और 4 जून को टीजीटी भर्ती परीक्षा:37 केंद्रों पर 54,910 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा , 45 मिनट पहले बंद होंगे गेट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून को जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। कुल 54,910 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में बनाए गए 37 परीक्षा केंद्रों में 6 डिग्री कॉलेज और 31 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। तीन जून को प्रथम पाली में 16,032 और द्वितीय पाली में 12,115 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं चार जून को प्रथम पाली में 17,419 तथा द्वितीय पाली में 9,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक के रूप में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य अथवा वरिष्ठ अध्यापक कार्य करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *