किशनगंज में बाइक डिग्गी से 35-40 भर सोना लूटा:करीब 60 लाख के जेवर लूटे, अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

किशनगंज में बाइक डिग्गी से 35-40 भर सोना लूटा:करीब 60 लाख के जेवर लूटे, अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

किशनगंज में एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली गई। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सुभासनगर वार्ड नंबर 11 में दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी की मोटरसाइकिल रोककर डिक्की से 35-40 तोले सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नकद छीन लिए। घटना सोमवार रात की है, जिसकी शिकायत मंगलवार को थाने में दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गंगा प्रसाद साह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10-11 बजे वे झाँसी रानी चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर रहे थे। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रोका साह ने 35-40 भर सोने के जेवरात एक बैग में रखे और उसे अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर सुभासनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखा आभूषणों का बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने जानकारी दी कि पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी की लिखित शिकायत के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन तहकीकात शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है। किशनगंज में एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली गई। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सुभासनगर वार्ड नंबर 11 में दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी की मोटरसाइकिल रोककर डिक्की से 35-40 तोले सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नकद छीन लिए। घटना सोमवार रात की है, जिसकी शिकायत मंगलवार को थाने में दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गंगा प्रसाद साह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10-11 बजे वे झाँसी रानी चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर रहे थे। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रोका साह ने 35-40 भर सोने के जेवरात एक बैग में रखे और उसे अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर सुभासनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखा आभूषणों का बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने जानकारी दी कि पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी की लिखित शिकायत के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन तहकीकात शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *