बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना:पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेता

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना:पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेता

TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। लेकिन कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। पहले वे कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू पर जाने वाली थीं, लेकिन बाद में धर्मतला के एक बस स्टॉप पर ही सभी TMC नेता पहुंचे। यह धरना चुनाव के बाद बंगाल में हो रही हिंसा, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर किया जा रहा है। ममता के साथ धरना देने के लिए पहुंच गई हैं। उनके साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं। प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया। इससे पहले ममता ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन नई दिल्ली ले जाएगी। यह प्रदर्शन अभिषेक बनर्जी के आरोपों के बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण 24 परगना के दौरे के दौरान उन पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया। ममता के धरने से जुड़ी तस्वीरें… ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *