दसूहा-महिला पार्षद के पति पर हमले को लेकर प्रदर्शन:कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल ने जताया विरोध; विधायक के खिलाफ निकाला रोड मार्च

होशियारपुर के दसूहा में वार्ड नंबर 7 की कांग्रेस पार्षद के पति भुल्ला सिंह राणा पर हुए हमले के विरोध में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस घटना के खिलाफ कांग्रेस और भाजपा के नेता एक साथ आए और दसूहा विधायक के खिलाफ कथित धक्केशाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन एक रोड शो के रूप में निकाला गया, जो इमली चौक, लाइब्रेरी चौक और शिवजी वाली मूर्ति चौक जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी की और प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व पार्षद अरुण डोगरा मिक्की ने इस घटना को ‘दिनदहाड़े गुंडागर्दी’ बताया और कहा कि यह बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे हथकंडे लोकतंत्र के लिए घातक हैं। मिक्की ने भुल्ला सिंह राणा को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। राजनीतिक दबाव के कारण बढ़ी वारदातें नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में राजनीतिक दबाव और कथित धक्केशाही के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा तेज विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और धक्केशाही के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ये रहे धरने में मौजूद इस अवसर पर अरुण डोगरा मिक्की, पार्षद योजन बस्सी, ब्लाक प्रधान परिमंदर कुमार बिट्टू, भाजपा नेता रविंदर सिंह शिंगारी, रघुनाथ सिंह राणा(भाजपा), सुशील कुमार पिंकी(भाजपा), भूपिंदर सिंह, कांग्रेस नेता धरमिंदर सिंह साबी, नरिंदर कुमार टप्पू (चेयरमैन कांग्रेस), राहुल, विजय ठाकुर (भाजपा), जस्सा सिंह (अकाली दल), राजन, जसविंदर सिंह पप्पू (भाजपा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *