मुंगेर में पड़ोसी ने रेलकर्मी को गोली मारी:क्वार्टर में बुला, बातें करने के बाद चलाई गोली

मुंगेर में पड़ोसी ने रेलकर्मी को गोली मारी:क्वार्टर में बुला, बातें करने के बाद चलाई गोली

मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे क्वार्टर में सोमवार रात एक रेलकर्मी को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। घायल रेलकर्मी राहुल झा को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रेट 1 टेक्नीशियन राहुल झा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार देर शाम वह अपने क्वार्टर में खाना खा रहे थे। तभी उनके पड़ोसी पुकारू उर्फ सनी यादव ने उन्हें फोन कर अपने क्वार्टर में बुलाया। पिस्टल अपने हाथ में लेकर राहुल पर गोली चला दी राहुल के अनुसार, जब वह सनी के क्वार्टर पहुंचे, तो वहां पहले से तीन-चार लोग मौजूद थे और इधर-उधर की बातें कर रहे थे। इसी दौरान सनी ने अपने एक दोस्त को इशारा किया, जिसके बाद वह अंदर से एक पिस्टल लेकर आया। सनी ने वह पिस्टल अपने हाथ में लेकर राहुल पर गोली चला दी। गोली राहुल की बांह में लगी, जिससे वह वहीं गिरकर छटपटाने लगे। यह देखकर आरोपी भागने लगे। राहुल ने तुरंत अपने दोस्त को फोन पर घटना की जानकारी दी, लेकिन तभी सनी ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी घायल रेलकर्मी राहुल की पत्नी ने बताया कि रात में वह राहुल को खाना देने जा रही थीं, तभी उन्हें किसी का फोन आया और वह बाहर चले गए। लगभग आधे घंटे बाद उनके दोस्त ने फोन कर बताया कि राहुल को गोली लगी है। जब वह मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि सनी अपने दोस्तों के साथ भाग रहा था और उनके पति खून से लथपथ अचेत अवस्था में सनी के क्वार्टर में गिरे पड़े थे। परिजनों ने तत्काल राहुल को सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे क्वार्टर में सोमवार रात एक रेलकर्मी को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। घायल रेलकर्मी राहुल झा को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रेट 1 टेक्नीशियन राहुल झा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार देर शाम वह अपने क्वार्टर में खाना खा रहे थे। तभी उनके पड़ोसी पुकारू उर्फ सनी यादव ने उन्हें फोन कर अपने क्वार्टर में बुलाया। पिस्टल अपने हाथ में लेकर राहुल पर गोली चला दी राहुल के अनुसार, जब वह सनी के क्वार्टर पहुंचे, तो वहां पहले से तीन-चार लोग मौजूद थे और इधर-उधर की बातें कर रहे थे। इसी दौरान सनी ने अपने एक दोस्त को इशारा किया, जिसके बाद वह अंदर से एक पिस्टल लेकर आया। सनी ने वह पिस्टल अपने हाथ में लेकर राहुल पर गोली चला दी। गोली राहुल की बांह में लगी, जिससे वह वहीं गिरकर छटपटाने लगे। यह देखकर आरोपी भागने लगे। राहुल ने तुरंत अपने दोस्त को फोन पर घटना की जानकारी दी, लेकिन तभी सनी ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी घायल रेलकर्मी राहुल की पत्नी ने बताया कि रात में वह राहुल को खाना देने जा रही थीं, तभी उन्हें किसी का फोन आया और वह बाहर चले गए। लगभग आधे घंटे बाद उनके दोस्त ने फोन कर बताया कि राहुल को गोली लगी है। जब वह मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि सनी अपने दोस्तों के साथ भाग रहा था और उनके पति खून से लथपथ अचेत अवस्था में सनी के क्वार्टर में गिरे पड़े थे। परिजनों ने तत्काल राहुल को सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *