मधुबनी के चूड़ी बाजार में भीषण ट्रैफिक जाम:अतिक्रमण बना मुख्य कारण, गर्मी में घंटों फंसे रहे राहगीर

मधुबनी के चूड़ी बाजार में भीषण ट्रैफिक जाम:अतिक्रमण बना मुख्य कारण, गर्मी में घंटों फंसे रहे राहगीर

मधुबनी शहर के थाना चौक से शंकर चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित चूड़ी बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे राहगीरों, छात्रों और मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जाम में फंसे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्कूल से घर लौट रहे छात्र सौरभ कुमार और उमेश कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में जाम में फंसे रहने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कदम उठाने की अपील की। विवेक कुमार ने बताया कि वह अपने बीमार भाई के लिए दवा खरीदने जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसने के कारण उन्हें समय पर दवा लाने में कठिनाई हुई। वहीं, कोचिंग के लिए जा रही छात्राएं अंकिता कुमारी और रचना कुमारी ने कहा कि जाम के कारण उन्हें अपनी कक्षाएं छूटने की चिंता सता रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या विद्यार्थियों के लिए एक गंभीर परेशानी बनती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें चलाने के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज किया जा रहा है। जाम में फंसे लोगों की परेशानी से बेपरवाह होकर वे अपने कार्यों में व्यस्त दिखाई दिए। इस मामले पर मधुबनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने कहा कि समस्या की जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मधुबनी शहर के थाना चौक से शंकर चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित चूड़ी बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे राहगीरों, छात्रों और मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जाम में फंसे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्कूल से घर लौट रहे छात्र सौरभ कुमार और उमेश कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में जाम में फंसे रहने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कदम उठाने की अपील की। विवेक कुमार ने बताया कि वह अपने बीमार भाई के लिए दवा खरीदने जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसने के कारण उन्हें समय पर दवा लाने में कठिनाई हुई। वहीं, कोचिंग के लिए जा रही छात्राएं अंकिता कुमारी और रचना कुमारी ने कहा कि जाम के कारण उन्हें अपनी कक्षाएं छूटने की चिंता सता रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या विद्यार्थियों के लिए एक गंभीर परेशानी बनती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें चलाने के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज किया जा रहा है। जाम में फंसे लोगों की परेशानी से बेपरवाह होकर वे अपने कार्यों में व्यस्त दिखाई दिए। इस मामले पर मधुबनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने कहा कि समस्या की जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *