भवन निर्माण विभाग मंत्री लेसी सिंह मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंची। वे उनके आवास पर गईं थीं। सूत्रों के अनुसार राबड़ी देवी बंगला विवाद को लेकर नीतीश कुमार ने उन्हें तलब किया था। लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से मुलाकात हुई। मैंने उन्हें पूरी जानकारी दे दी है। कुछ राजनीतिक चर्चा भी हुई है। बहुत सारी बातें होती हैं। जिसकी जानकारी मीडिया में देना उचित नहीं हैं। लेसी सिंह ने कहा कि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं। मंत्री से जब पूछा गया कि तेज प्रताप यादव भी कुछ नहीं है उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है क्या उनका आवास खाली कराया जाएगा। इसपर मंत्री ने कहा कि अरे छोड़िए ना मामले को कहां ले जा रहे हैं। सब नियम प्रक्रिया से चलता है। वहीं, लेसी सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और फिर डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास पर गए। निशांत के सवाल पर कुछ नहीं बोली लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेना, उनका मार्गदर्शन लेना हमारा काम है। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है उसके बाद यह बैठक करना अनिवार्य होता है ये रूटिन है। बड़े फैसले लिए जाएंगे। क्या निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा, इस सवाल पर मंत्री लेसी सिंह ने कुछ नहीं कहा।
15 दिन का अल्टीमेटम दिया है सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 25 नवंबर 2025 को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं। राबड़ी देवी के अलावा हारे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजा गया। सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। 20 साल बाद राबड़ी आवास खाली करने के आदेश 20 साल बाद लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास (राबड़ी आवास) खाली करने का नोटिस दिया गया था। बिहार भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को पहला नोटिस जारी किया था। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। रोहिणी ने फेसबुक पर लिखा था… सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते। भवन निर्माण विभाग मंत्री लेसी सिंह मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंची। वे उनके आवास पर गईं थीं। सूत्रों के अनुसार राबड़ी देवी बंगला विवाद को लेकर नीतीश कुमार ने उन्हें तलब किया था। लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से मुलाकात हुई। मैंने उन्हें पूरी जानकारी दे दी है। कुछ राजनीतिक चर्चा भी हुई है। बहुत सारी बातें होती हैं। जिसकी जानकारी मीडिया में देना उचित नहीं हैं। लेसी सिंह ने कहा कि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं। मंत्री से जब पूछा गया कि तेज प्रताप यादव भी कुछ नहीं है उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है क्या उनका आवास खाली कराया जाएगा। इसपर मंत्री ने कहा कि अरे छोड़िए ना मामले को कहां ले जा रहे हैं। सब नियम प्रक्रिया से चलता है। वहीं, लेसी सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और फिर डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास पर गए। निशांत के सवाल पर कुछ नहीं बोली लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेना, उनका मार्गदर्शन लेना हमारा काम है। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है उसके बाद यह बैठक करना अनिवार्य होता है ये रूटिन है। बड़े फैसले लिए जाएंगे। क्या निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा, इस सवाल पर मंत्री लेसी सिंह ने कुछ नहीं कहा।
15 दिन का अल्टीमेटम दिया है सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 25 नवंबर 2025 को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं। राबड़ी देवी के अलावा हारे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजा गया। सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। 20 साल बाद राबड़ी आवास खाली करने के आदेश 20 साल बाद लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास (राबड़ी आवास) खाली करने का नोटिस दिया गया था। बिहार भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को पहला नोटिस जारी किया था। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। रोहिणी ने फेसबुक पर लिखा था… सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते।


