Flop Players in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कई वजहों से याद किया जाएगा। वैभव सूर्यवंशी की अविश्वसनीय बल्लेबाजी हो या पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा रन चेज या आरसीबी की लगातार दूसरी जीत। इस दौरान कई युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। लेकिन कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन्हें खरीदने या टीम में बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह पैसा बहा दिया, लेकिन इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
ऋषभ पंत को छोड़नी पड़ी कप्तानी
Rishabh Pant का प्रदर्शन Lucknow Super Giants की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा। 27 करोड़ में बिकने वाले पंत 14 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बना सके। पूरे सीजन में वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। बल्ले से पंत की नाकामी एलएसजी को इस सीजन भी काफी भारी पड़ी और टीम आखिरी स्थान पर रही। बाद में पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ दी।
कैमरन ग्रीन ने लगाया चूना
Cameron Green को Kolkata Knight Riders ने खरीदने के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। बल्लेबाजी में वह 14 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 322 रन ही बना सके और पूरे सीजन में उनके बल्ले से महज दो अर्धशतक निकले। शुरुआती मुकाबलों में ग्रीन ने इंजरी से उबरने की बात कहकर गेंदबाजी नहीं की और बाद में भी वह गेंद से कोई खास असर नहीं डाल सके।
16.35 करोड़ में रिटेन हुए थे सूर्या
Mumbai Indians ने Suryakumar Yadav को रिटेन करने के लिए 16.35 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, सूर्यकुमार इस सीजन रनों के लिए बुरी तरह संघर्ष करते नजर आए। वह 13 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन ही बना सके। उन्होंने इस सीजन दो अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार का बल्ले से फेल होना मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह रहा।
निकोलस पूरन ने भी किया निराश
Lucknow Super Giants ने Nicholas Pooran को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, पूरन इस सीजन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 14 मुकाबलों में 127 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 234 रन बनाए। पूरन इस सीजन महज एक ही अर्धशतक लगा सके।
हार्दिक पंड्या छोड़ सकते हैं MI
Hardik Pandya को 2026 ऑक्शन से पहले MI ने 16.45 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि उनके लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। Mumbai Indians के कप्तान के तौर पर खेलते हुए हार्दिक 10 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 206 रन ही बना सके और उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं आया। वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने ऐसे संकेत दिए, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि वह टीम का साथ छोड़ सकते हैं।





& winning runs in style


