ग्वालियर में 15 साल की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दोस्त को 50 हजार में बेचा, गैंगरेप-हत्या कर जला दिया शव

ग्वालियर में 15 साल की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दोस्त को 50 हजार में बेचा, गैंगरेप-हत्या कर जला दिया शव

Gwalior News : मध्य प्रदेश के भिंड जिल में रहने वाले दरिंदे ने 15 साल की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। उसे घर से भगाकर ग्वालियर ले गया। फिर 50 हजार रुपए में बेच दिया। उसकी दरिंदगी यहीं कम नहीं हुई। प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानों ने सिर को पत्थरों से कुचला और शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, भिंड जिले की मौ पुलिस ने तीनों हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, 9वीं की छात्रा के लापता होने की खबर परिजन ने दी थी। वो भिंड के रहने वाले 20 वर्षीय रामू गुर्जर के संपर्क में थी। रामू शादी का झांसा देकर 28 मई को घर से भगा ले गया। ग्वालियर में दोस्त गौरव कुशवाह को 50 हजार रुपए में बेच दिया। योजना अनुसार प्रेमिका को लेकर रामू ग्वालियर की गोल पहाड़िया चौकी के पास नवग्रह मंदिर में पहुंचा। यहां गौरव और अरुण कुशवाह भी पहले से मौजूद थे। रामू ने उसे गौरव से शादी करने का दबाव दिया। छात्रा ने शोर मचाया तो दरिंदों ने उसके साथ ज्यादती की, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

हैवानियत की सारी हदें पार

दरिंदों ने नाबालिग छात्रा की पहचान मिटाने के लिए उसका सिर बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया। इसपर हैवानों ने बस नहीं किया। साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छात्रा का अधजला शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

‘दरिंदों को भांसी दो’

पिता बेटी का शव देख फफक पड़े। बोले- नादान बेटी को फुसलाकर अगवा किया। वो अपने साथ घर से जेवर भी ले गई थी। घर में उसके बैग से रामू का नंबर मिला तब पुलिस को परिजन ने उसके संबंध में सूचना दी। पिता ने दरिंदों को फांसी देने की मांग की है।

चंद दूरी पर थी चौकी

ग्वालियर के जिस नवग्रह मंदिर के पास वारदात हुई, वह गोल पहाडिय़ा चौकी से कुछ ही फासले पर है। हैरत है कि चौकी के पास गैंगरेप और हत्या के दौरान छात्रा के संघर्ष की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। किशोरी की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *