बेगूसराय के बछवाड़ा टोल प्लाजा पर स्टाफ की दबंगई; VIDEO:फास्टैग न चलने पर मांगा एक्स्ट्रा कैश, कार ड्राइवर को दी धमकी

बेगूसराय के बछवाड़ा टोल प्लाजा पर स्टाफ की दबंगई; VIDEO:फास्टैग न चलने पर मांगा एक्स्ट्रा कैश, कार ड्राइवर को दी धमकी

बेगूसराय में राष्ट्रीय उच्च पथ NH-122 (पुराना NH-28) पर बछवाड़ा के मुरली टोल प्लाजा पर एक बार फिर कर्मियों की दबंगई और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा के स्टाफ की ओर से वाहन चालकों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और मनमानी वसूली के दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में टोल कर्मी कार चालक को सरेआम धमकी देते और बदजुबानी करते साफ नजर आ रहे हैं। विवाद तब बढ़ा जब कार चालक का फास्टैग (FASTag) मशीन से स्कैन नहीं हो सका। इसके बाद जब कार मालिक ने ऑनलाइन (UPI/QR Code) भुगतान करने की इच्छा जताई तो टोल स्टाफ ने कहा कि ऑनलाइन पैसे लेने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बजाय वे तय टैक्स से अधिक राशि कैश (नकद) में देने का दबाव बनाने लगे। कार ड्राइवर ने अवैध वसूली का विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा स्टाफ जब कार चालक ने इस अवैध वसूली का विरोध किया, तो स्टाफ अपनी मर्यादा भूल गया और गाली-गलौज पर उतारू हो गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा का स्टाफ वाहन चालकों को परेशान करने के लिए पहले एक लाइन से दूसरी लाइन में भेजता है। कार चालक का आरोप है कि जानबूझकर उनके फास्टैग को स्कैन नहीं किया गया। जब कार चालक ने कहा कि वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए तैयार है, तो एक टोल कर्मी ने गुस्से में आकर कहा कि हमारे पास रसीद देने की सुविधा नहीं है। चालक ने जब विरोध किया कि बिना रसीद या सही प्रक्रिया के वह अतिरिक्त नकद राशि क्यों दे, तो टोल कर्मी का गुस्सा हाई हो गया। ‘तू बहुत बोल रहा है बिना मतलब के, समझ गया ना, बता देते हैं’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो 2 मिनट 12 सेकंड और दूसरा 28 सेकंड में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पूरी तरह रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि बहस बढ़ने पर टोल बूथ के अंदर से एक कर्मी खिड़की पर आता है और चिल्लाते हुए कहता है तू बहुत बोल रहा है बिना मतलब के, समझ गया ना, बता देते हैं। कार चालक जब कहता है कि क्या तुम वीडियो बनाने पर गाली-गलौज करोगे तो टोल कर्मी और ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। इस दौरान गाड़ी में महिलाएं भी बैठी थी, लेकिन टोल कर्मियों ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कार सवारों के साथ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 15 दिन पहले भी पिकअप वैन ड्राइवर से मांगे थे रुपए मुरली टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का यह कोई पहला मामला नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 15 दिन पहले भी एक पिकअप वैन के ड्राइवर से नियमों के विरुद्ध जाकर अधिक पैसों की मांग की गई थी। जब उस ड्राइवर ने इस अवैध मांग का विरोध किया और अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो टोल कर्मियों ने उसके साथ भी जमकर गाली-गलौज और बदतमीजी की थी। वह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब कार चालक के साथ बदसलूकी के इन दो नए वीडियो ने टोल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के संबंध में टोल प्लाजा प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस घटना से स्थानीय जनता और रोजाना इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, NHAI, राजमार्ग मंत्रालय एवं राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस टोल प्लाजा पर काम करने वाले दबंग कर्मियों और संबंधित ठेका एजेंसी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बेगूसराय में राष्ट्रीय उच्च पथ NH-122 (पुराना NH-28) पर बछवाड़ा के मुरली टोल प्लाजा पर एक बार फिर कर्मियों की दबंगई और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा के स्टाफ की ओर से वाहन चालकों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और मनमानी वसूली के दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में टोल कर्मी कार चालक को सरेआम धमकी देते और बदजुबानी करते साफ नजर आ रहे हैं। विवाद तब बढ़ा जब कार चालक का फास्टैग (FASTag) मशीन से स्कैन नहीं हो सका। इसके बाद जब कार मालिक ने ऑनलाइन (UPI/QR Code) भुगतान करने की इच्छा जताई तो टोल स्टाफ ने कहा कि ऑनलाइन पैसे लेने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बजाय वे तय टैक्स से अधिक राशि कैश (नकद) में देने का दबाव बनाने लगे। कार ड्राइवर ने अवैध वसूली का विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा स्टाफ जब कार चालक ने इस अवैध वसूली का विरोध किया, तो स्टाफ अपनी मर्यादा भूल गया और गाली-गलौज पर उतारू हो गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा का स्टाफ वाहन चालकों को परेशान करने के लिए पहले एक लाइन से दूसरी लाइन में भेजता है। कार चालक का आरोप है कि जानबूझकर उनके फास्टैग को स्कैन नहीं किया गया। जब कार चालक ने कहा कि वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए तैयार है, तो एक टोल कर्मी ने गुस्से में आकर कहा कि हमारे पास रसीद देने की सुविधा नहीं है। चालक ने जब विरोध किया कि बिना रसीद या सही प्रक्रिया के वह अतिरिक्त नकद राशि क्यों दे, तो टोल कर्मी का गुस्सा हाई हो गया। ‘तू बहुत बोल रहा है बिना मतलब के, समझ गया ना, बता देते हैं’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो 2 मिनट 12 सेकंड और दूसरा 28 सेकंड में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पूरी तरह रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि बहस बढ़ने पर टोल बूथ के अंदर से एक कर्मी खिड़की पर आता है और चिल्लाते हुए कहता है तू बहुत बोल रहा है बिना मतलब के, समझ गया ना, बता देते हैं। कार चालक जब कहता है कि क्या तुम वीडियो बनाने पर गाली-गलौज करोगे तो टोल कर्मी और ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। इस दौरान गाड़ी में महिलाएं भी बैठी थी, लेकिन टोल कर्मियों ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कार सवारों के साथ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 15 दिन पहले भी पिकअप वैन ड्राइवर से मांगे थे रुपए मुरली टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का यह कोई पहला मामला नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 15 दिन पहले भी एक पिकअप वैन के ड्राइवर से नियमों के विरुद्ध जाकर अधिक पैसों की मांग की गई थी। जब उस ड्राइवर ने इस अवैध मांग का विरोध किया और अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो टोल कर्मियों ने उसके साथ भी जमकर गाली-गलौज और बदतमीजी की थी। वह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब कार चालक के साथ बदसलूकी के इन दो नए वीडियो ने टोल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के संबंध में टोल प्लाजा प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस घटना से स्थानीय जनता और रोजाना इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, NHAI, राजमार्ग मंत्रालय एवं राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस टोल प्लाजा पर काम करने वाले दबंग कर्मियों और संबंधित ठेका एजेंसी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *