हेल्थ रिपोर्टर | मधुबनी जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नगर थाना को मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाना पड़ा, इस दौरान काफी समय तक कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम रही। मालूम हो कि यह विवाद इंटर्नशिप प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन में देरी को लेकर हुआ। छात्राएं घंटों इंतजार करती रहीं लेकिन कोई व्यवस्था नहीं देखकर छात्राएं आक्रोशित हो गईं। जानकारी के अनुसार, कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्राओं को इंटर्नशिप प्रोग्राम से संबंधित प्रक्रिया के लिए कॉलेज बुलाया गया था। लेकिन छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा और प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इससे नाराज छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गईं। देखते ही देखते सड़क जाम हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी मनोज कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की, उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद छात्राएं मान गईं और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद सभी छात्राओं को वापस कॉलेज परिसर के अंदर भेज दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले पर कॉलेज के प्राचार्य ने छात्राओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ साइबर कैफे संचालकों के बहकावे में आकर छात्राएं अनावश्यक विरोध कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही हैं। प्राचार्य के अनुसार, इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 और 5 तारीख को होगी। हेल्थ रिपोर्टर | मधुबनी जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नगर थाना को मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाना पड़ा, इस दौरान काफी समय तक कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम रही। मालूम हो कि यह विवाद इंटर्नशिप प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन में देरी को लेकर हुआ। छात्राएं घंटों इंतजार करती रहीं लेकिन कोई व्यवस्था नहीं देखकर छात्राएं आक्रोशित हो गईं। जानकारी के अनुसार, कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्राओं को इंटर्नशिप प्रोग्राम से संबंधित प्रक्रिया के लिए कॉलेज बुलाया गया था। लेकिन छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा और प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इससे नाराज छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गईं। देखते ही देखते सड़क जाम हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी मनोज कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की, उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद छात्राएं मान गईं और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद सभी छात्राओं को वापस कॉलेज परिसर के अंदर भेज दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले पर कॉलेज के प्राचार्य ने छात्राओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ साइबर कैफे संचालकों के बहकावे में आकर छात्राएं अनावश्यक विरोध कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही हैं। प्राचार्य के अनुसार, इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 और 5 तारीख को होगी।


