ग्वालियर के चर्चित स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग मामले में नामजद रहा कपल सोमवार को सांक नदी के पुराने पुल से कूद गया। अब लड़के की फेसबुक पोस्ट में चार वीडियो मिले हैं। यह वीडियो लड़के ने नदी में कूदने से पहले बनाए। वीडियो में युवक और युवती मरने की वजह बता रहे हैं और परिजनों के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। बता दें नूराबाद थाना क्षेत्र में नदी से दोनों के शव मिले। मृतक भूपेंद्र कुशवाह और राधा चौबे के हाथ एक-दूसरे से गमछे से बंधे हुए थे। मरने से पहले सोशल मीडिया पर डाले वीडियो कूदने से पहले भूपेंद्र धाकड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चार वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें उसने अपनी मौत के लिए परिवार को जिम्मेदार बताया है। वहीं राधा चौबे ने भी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए हैं। पहला वीडियो: वीडियो में भूपेंद्र ने कहा मैं भूपेंद्र धाकड़ कैलारस का मेरी मौत का कारण मेरा बाप मेरी वाइफ सरस्वती है। जो मुझ पर सोना चोरी करने का झूठा इल्जाम लगाते हैं। मेरे बाप के संबंध हैं मेरी पत्नी से मेरी मौत का कारण यही है। दूसरा वीडियो : वीडियो में भूपेंद्र ने कहा मुझ पर झूठा इल्जाम लगाते हैं चोरी का जबकि पवन चोरी कर लेता है। उसने पहले मेरे पैसे तक निकाल लिए। तीसरा वीडियो: वीडियो में भूपेंद्र की प्रेमिका राधा ने कहा कि सोना चोरी का झूठा इल्जाम लगाया है, पवन इसका भाई बोल रहा है कि दोनों मर ही जाना और सुबह न्यूज में खबर आनी चाहिए मरने की। हमारी मौत का कारण इसकी फैमिली है। चौथा वीडियो वीडियो में भूपेंद्र धाकड़ ने कहा कि मुझ पर झूठा इल्जाम लगाते हैं इससे पहले झुमकी चोरी का इल्जाम लगाया। पहले छोटी चाची पर इल्जाम लगाते रहे फिर मुझ पर लगा दिया कि मैंने पूरा सोना चोरी किया है। जबकि वह सरस्वती और मेरे घरवालों ने दिया था होटल के लिए बैंक में गिरवी रखने। नदी से मिले दोनों के हाथ बंधे हुए शव
जानकारी के अनुसार मृतक भूपेंद्र धाकड़ (कैलारस, मुरैना) और राधा चौबे (दतिया) के शव सोमवार दोपहर सांक नदी से बरामद किए गए। दोनों के हाथ गमछे से बंधे हुए थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग केस में थे आरोपी करीब 9 महीने पहले दोनों का नाम उस मामले में सामने आया था, जिसमें होटल के कमरों में स्पाई कैमरा लगाकर कपल्स के निजी वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग और वसूली का आरोप लगा था। पुलिस ने उस समय दोनों को गिरफ्तार किया था और जांच में कई वीडियो और सबूत बरामद किए गए थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कपल्स के न्यूड VIDEO बनाने वाले बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड नदी में कूदे ग्वालियर के चर्चित स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग कांड के दो मुख्य आरोपियों राधा चौबे और भूपेंद्र धाकड़ ने सोमवार को नदी में कूदकर जान दे दी। दोनों के शव मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में सांक नदी से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेम संबंध में थे और उनके हाथ एक गमछे से बंधे हुए मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…


